ePaper

बेटी जीवा के स्कूल फंक्शन में शामिल हुए धौनी, VIDEO वायरल

Updated at : 13 Jan 2018 5:20 PM (IST)
विज्ञापन
बेटी जीवा के स्कूल फंक्शन में शामिल हुए धौनी, VIDEO वायरल

रांची : टीम इंडिया इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है. लेकिन टेस्ट से संन्यास ले चूके भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी टीम का हिस्सा नहीं हैं. धौनी इस समय अपने गृह नगर रांची में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. इस दौरान धौनी अपनी बेटी जीवा को काफी समय दे […]

विज्ञापन

रांची : टीम इंडिया इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है. लेकिन टेस्ट से संन्यास ले चूके भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी टीम का हिस्सा नहीं हैं. धौनी इस समय अपने गृह नगर रांची में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. इस दौरान धौनी अपनी बेटी जीवा को काफी समय दे रहे हैं. धौनी और जीवा की कई तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

धौनी परिवार को समय तो दे रहे हैं, लेकिन वो अपनी फिटनेस बनाये रखने के लिए जेएससीए क्रिकेट ग्राउंड जरूर एक बार जाते हैं और वहां जमकर अभ्यास करते हैं. शुक्रवार को धौनी कई कार्यक्रम में व्यस्त रहे. हालांकि अपनी व्यस्तता से समय निकाल कर वो अपनी बेटी जीवा के स्कूल जाना नहीं भूले. जीवा के स्कूल में एनुअल फंक्शन में भी धौनी ने हिस्सा लिया.

https://twitter.com/ZivaSinghDhoni/status/951125495378165760?ref_src=twsrc%5Etfw

जीवा के साथ उनकी तसवीर और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वीडियो में धौनी जीवा के दोस्‍तों से बातें कर रहे हैं. जीवा पिता की गोद में बैठी काफी सुंदर लग रही है. गौरतलब हो जीवा अब तीन साल की हो चुकी है और बहुत जल्द वो सेलिब्रिटी किड्स बन गयी है. कुछ दिनों पहले सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच के दौरान धौनी और जीवा की कई तसवीरें वायरल हुई थीं. उस दौरान जीवा पूरे मैदान पर धौनी और टीम इंडिया के खिलाडियों के साथ मस्ती की थी और लोगों का मनोरंजन कराया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola