ePaper

बोल्ट के कहर में ढहा पाकिस्तान, सीरीज हारा

Updated at : 13 Jan 2018 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
बोल्ट के कहर में ढहा पाकिस्तान, सीरीज हारा

डुनेडिन : ट्रेंट बोल्ट के कहर बरपाते स्पैल से न्यूजीलैंड ने तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आज पाकिस्तान को 183 रन से हराकर श्रृंखला अपने नाम कर ली . न्यूजीलैंड ने अभी तक तीनों मैच जीत लिये हैं . न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उनका लक्ष्य पांचों मैच जीतकर पाकिस्तान का […]

विज्ञापन


डुनेडिन :
ट्रेंट बोल्ट के कहर बरपाते स्पैल से न्यूजीलैंड ने तीसरे एक दिवसीय क्रिकेट मैच में आज पाकिस्तान को 183 रन से हराकर श्रृंखला अपने नाम कर ली . न्यूजीलैंड ने अभी तक तीनों मैच जीत लिये हैं . न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि उनका लक्ष्य पांचों मैच जीतकर पाकिस्तान का सूपड़ा साफ करना है. बोल्ट ने पांच गेंद में तीन विकेट लेकर पाकिस्तान को अच्छी शुरूआत से रोक दिया . उन्होंने 17 रन देकर पांच विकेट चटकाये.

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन बनाये जबकि पाकिस्तानी टीम 28वें ओवर में 74 रन पर आउट हो गयी. एक समय पाकिस्तान का स्कोर 19वें ओवर में आठ विकेट पर 32 रन था और उस पर न्यूनतम वनडे स्कोर पर सिमट जाने का खतरा मंडरा रहा था. न्यूनतम वनडे स्कोर जिम्बाब्वे के नाम है जो 35 रन पर आउट हो गई थी . पाकिस्तान का न्यूनतम वनडे स्कोर 43 रन है . सरफराज अहमद ( 14 ) , मोहम्मद आमिर ( 14 ) और रूम्मान रईस ( 16 ) ने आखिरी दो विकेट के लिए 42 रन जोड़े .

बोल्ट ने अजहर अली, फखर जमान और मोहम्मद हफीज को पांच गेंदों के भीतर पवेलियन भेजकर पाकिस्तान को अच्छी शुरूआत करने से रोका . दस ओवरों के बाद पाकिस्तान के तीन विकेट नौ रन पर गिर गए थे . अनियमित गेंदबाज कोलिन मुनरो ने शादाब खान को बोल्ड किया और हसन अली को विलियमसन के हाथों लपकवाया . इससे पहले न्यूजीलैंड के लिये केन विलियमसन ( 73 ) और रोस टेलर ( 52 ) के अलावा मार्टिन गुप्टिल ( 45 ) ने उपयोगी पारियां खेली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola