INDvsSA : धवन पहले टेस्ट के लिये फिट, लेकिन इस खिलाड़ी ने बढ़ा दी विराट कोहली की मुश्किलें

केपटाउन : शिखर धवन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिये फिट घोषित कर दिया गया है लेकिन रविंद्र जडेजा का वायरल बीमारी के कारण खेलना संदिग्ध है. दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले धवन टखने की चोट से परेशान थे लेकिन अब वह न्यूलैंड्स में […]
केपटाउन : शिखर धवन को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुक्रवार से यहां शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिये फिट घोषित कर दिया गया है लेकिन रविंद्र जडेजा का वायरल बीमारी के कारण खेलना संदिग्ध है. दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले धवन टखने की चोट से परेशान थे लेकिन अब वह न्यूलैंड्स में मुरली विजय के साथ पारी का आगाज करने के लिये तैयार हैं.
बीसीसीआई ने बयान में कहा, भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन फिट हैं और पहले टेस्ट की टीम में चयन के लिये उपलब्ध रहेंगे. टीम के दक्षिण अफ्रीका रवाना होने से पहले उनका टखना चोटिल हो गया था. जडेजा के पास हालांकि मैच तक पूरी तरह फिट होने के लिये अब समय कम है और उन्हें उपचार के लिये अस्पताल ले जाया गया. बीसीसीआई ने कहा, भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पिछले दो दिनों से वायरल बीमारी से पीड़ित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




