ePaper

बोल्ट की घातक गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज ढेर, न्यूजीलैंड की बड़ी जीत

Updated at : 23 Dec 2017 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
बोल्ट की घातक गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज ढेर, न्यूजीलैंड की बड़ी जीत

क्राइस्टचर्च : तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के सात विकेट के दम पर न्यूजीलैंड ने श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को 121 रन पर समेट कर 204 रन से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम श्रृंखला में 2-0 से आगे हो गई. पहले मैच को उन्होंने पांच विकेट से अपने […]

विज्ञापन

क्राइस्टचर्च : तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के सात विकेट के दम पर न्यूजीलैंड ने श्रृंखला के दूसरे एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को 121 रन पर समेट कर 204 रन से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड की टीम श्रृंखला में 2-0 से आगे हो गई. पहले मैच को उन्होंने पांच विकेट से अपने नाम किया था.

वेस्टइंडीज की टीम 326 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेकिन बोल्ट की घातक गेंदबाजी के आगे उनकी एक चली. बोल्ट ने अपने शुरुआती तीन ओवर में ही छह रन देकर वेस्टइंडीज के तीन खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिया दी. बोल्ट ने जहां वेस्ट इंडीज के शुरुआती बल्लेबाजों को आउट किया तो वही लॉकी फर्ग्यूसन ने दस गेंद में तीन विकेट झटके जिसमें लगातार दो गेंदों में जैसन मोहम्मद और रोवमान पावेल के विकेट भी शामिल है.

टास हारकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने छह विकेट पर 325 रन बनाये. हेनरी निकोल्स और टोड एस्टल ने आखिरी दस ओवर में 103 रन जोड़े. निकोल्स ने 62 गेंद में सात चौके और दो छक्कों की मदद से नाबाद 83 रन की पारी खेली. एस्ले ने 45 गेंद में दो छक्के एक चौका की मदद से 49 रन बनाये. दोनों ने छठे विकेट के लिये 130 रन जोड़े. इससे पहले जॉर्ज वर्कर (58) और कोलिन मुनरो (30) ने न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलायी जिसके दम पर टीम ने 40 गेंद में 50 रन बना लये. इसके बाद शेल्डन कॉट्रेल (62 रन पर तीन विकेट) ने मुनरो और नील ब्रूम (छह) के विकेट झटक कर वेस्टइंडीज को दोहरी सफलता दिलायी.
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये अनुभवी रोस टेलर और वर्कर ने रनगति को बनाये रखा, दोनों के बीच 58 रन की साझेदारी को रोन्सफोर्ड बीटॉन (60 रन पर एक विकेट) ने वर्कर को आउट कर तोड़ा. वेस्टइंडीज कप्तान जेसन होल्डर ने 11 गेदों की अंतराल पर टाम लेथम और टेलर का विकेट चटक स्कोर को पांच विकेट पर 186 रन कर दिया.
बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की पारी शुरू से ही लड़खड़ा गयी. शाइ होप 23 रन के साथ टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे. श्रृंखला का आखिरी मैच मंगलवार को हेगले ओवल में खेला जायेगा जहां न्यूजीलैंड ने अपने सभी सात एकदिवसीय मैच में जीत दर्ज की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola