जसप्रीत बुमराह के दादा का शव नदी किनारे मिला, पोते से मिलने आये थे अहमदाबाद

अहमदाबाद : भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के दादाजी का शव रविवार को साबरमती नदी के किनारे मिला. वह दो दिन से लापता थे और पुलिस को संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की. साबरमती पुलिस थाने के थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि संतोक सिंह बुमराह का शव सुबह नदी से निकाला गया. पुलिस को […]
अहमदाबाद : भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के दादाजी का शव रविवार को साबरमती नदी के किनारे मिला. वह दो दिन से लापता थे और पुलिस को संदेह है कि उन्होंने आत्महत्या की. साबरमती पुलिस थाने के थानाधिकारी धर्मेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि संतोक सिंह बुमराह का शव सुबह नदी से निकाला गया. पुलिस को संदेह है कि 84 वर्षीय संतोक बुमराह ने आत्महत्या की.
सोलंकी ने बताया कि उनकी बहू राजिंदर बुमराह ने शुक्रवार को वस्त्रपुर थाने में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी. अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट के अनुसार संतोक बुमराह एक दिसंबर को उत्तराखंड से अहमदाबाद जसप्रीत बुमराह से मिलने के लिये आये थे लेकिन वह शुक्रवार की रात को वस्त्रपुर स्थित अपने घर से लापता हो गये थे.
उन्होंने परिजनों को नहीं बताया कि वह कहां जा रहे हैं. सोलंकी के अनुसार यह आत्महत्या का मामला लगता है और जांच की जा रही है. अहमदाबाद में जन्में 24 वर्षीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भारतीय एकदिवसीय टीम के नियमित सदस्य हैं. उन्हें हाल में दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिये टेस्ट टीम में शामिल किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




