ePaper

कोलिन के शतक से न्यूजीलैंड ने विंडीज पर शिकंजा कसा

Updated at : 02 Dec 2017 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
कोलिन के शतक से न्यूजीलैंड ने विंडीज पर शिकंजा कसा

वेलिंगटन : हरफनमौला कोलिन डे ग्रांडहोमे के सिर्फ 71 गेंद में पहले टेस्ट शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आज अपना दबदबा कायम कर लिया. कोलिन के कैरियर का यह सातवां टेस्ट है. वह सबसे तेज टेस्ट शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नौवे स्थान […]

विज्ञापन

वेलिंगटन : हरफनमौला कोलिन डे ग्रांडहोमे के सिर्फ 71 गेंद में पहले टेस्ट शतक की मदद से न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आज अपना दबदबा कायम कर लिया. कोलिन के कैरियर का यह सातवां टेस्ट है. वह सबसे तेज टेस्ट शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की सूची में नौवे स्थान पर पहुंच गए. न्यूजीलैंड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने पर नौ विकेट खोकर 447 रन बना लिये थे. उसके पास 313 रन की बढत है चूंकि कैरेबियाई टीम पहली पारी में 134 रन ही बना सकी थी.

कोलिन 105 रन बनाकर आउट हुए जिन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और तीन छक्के लगाये. इससे पहले सीनियर बल्लेबाज रोस टेलर और हेनरी निकोल्स ने चौथे विकेट के लिये 127 रन की साझेदारी की. कोलिन और टाम ब्लंडेल ने सातवें विकेट के लिये 148 रन जोड़े. ब्लंडेल 57 र बनाकर खेल रहे हैं जबकि टेलर ने 93 और निकोल्स ने 66 रन बनाये. न्यूजीलैंड ने आज सात विकेट खोकर 362 रन बनाये. मेजबान ने अपने कल के स्कोर दो विकेट पर 85 रन से आगे खेलना शुरू किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola