कोहली ने छूए बेदी के पैर, तो मिली नसीहत ब्रेडमैन की तरह ईमानदारी बरतें

नयी दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि क्रिकेट के खेल को विश्व स्तर पर कायम रखने के लिए टेस्ट क्रिकेट को प्रमुख प्रारूप बनाये रखना जरूरी है. कोहली ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के पहले वार्षिक सम्मेलन के दौरान कहा, मेरा मानना है कि क्रिकेट को विश्व स्तर पर […]
कोहली ने इस अवसर पर अंडर-14 और अंडर-16 के दिनों को याद किया जब बेदी कोच थे. उन्होंने दिल्ली के इस दिग्गज स्पिनर तथा पूर्व भारतीय कप्तान मंसूर अली खां पटौदी की पत्नी शर्मिला टैगोर की उपस्थिति में कहा, मुझे याद है कि जब मैं दिल्ली के लिए अंडर-14 और अंडर-16 में खेला करता था. बेदी सर हमें काफी कड़ा अभ्यास करवाते थे. अब यह मेरी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है. कोहली ने कहा, दिल्ली के कप्तानों के साथ यहां पर खड़ा होना बहुत बड़ा सम्मान है. मैं खुद भी दिल्ली का कप्तान हूं. बेदी ने इस अवसर पर कहा, मैं मैदान पर उनकी (कोहली) कुछ हरकतों से भले ही सहमत नहीं हो सकता लेकिन जिस तरह से विराट मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देता है वैसा मैंने किसी अन्य को नहीं देखा.
मैंने किसी भी अन्य भारतीय को विराट की तरफ जी जान लगाते हुए नहीं देखा. विराट जैसा वास्तव में कोई नहीं है. अपनी बेबाकी के लिए मशूहर बेदी ने इसके साथ ही कहा कि किस तरह से आजकल क्रिकेटर आईपीएल अनुबंध हासिल करने के लिए रणजी और दलीप ट्राफी का उपयोग करते हैं. उन्होंने ब्रेडमैन का जिक्र करते हुए कहा कि कोहली और तमाम खिलाड़ियों को खेल में उनके जैसी ईमानदारी बरतने की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




