ePaper

इतिहास बनाने से चूकी टीम इंडिया, जानिये इससे पहले कब मिली थी रिकार्ड तोड़ जीत

Updated at : 27 Nov 2017 2:23 PM (IST)
विज्ञापन
इतिहास बनाने से चूकी टीम इंडिया, जानिये इससे पहले कब मिली थी रिकार्ड तोड़ जीत

नागपुर : भारत टेस्ट मैच के इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल करने से सिर्फ एक रन से चूक गयी. साल 2007 में भारत ने बांग्लादेश को 239 रन से हराया था. जबकि मौजूदा सीरीज के दूसरे टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को पारी और 239 रन से हराया है. यह भारत की दूसरी सबसे […]

विज्ञापन

नागपुर : भारत टेस्ट मैच के इतिहास में सबसे बड़ी जीत हासिल करने से सिर्फ एक रन से चूक गयी. साल 2007 में भारत ने बांग्लादेश को 239 रन से हराया था. जबकि मौजूदा सीरीज के दूसरे टेस्ट में भारत ने श्रीलंका को पारी और 239 रन से हराया है. यह भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है. अपनी जमीन पर इससे पहले भारत साल 1998 में बड़ी जीता दर्ज की थी. कोलकाता में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 219 रनों से हराया था.

इस टेस्ट मैच में कई रिकार्ड बने, विराट कोहली और अश्विन के साथ – साथ यह श्रीलंका के खिलाफ अबतक की सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले पलेकेले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को एक पारी और 171 रनों से हराया था. अब इस नयी जीत के साथ भारत ने नया रिकार्ड बनाया है.

साल 2017 भारत के लिए लकी साबित हुआ है. इस साल तीनों फॉर्मेट में भारत ने कुल 32 जीत हासिल कर ली हैं. तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा जीत हासिल करने का भारत का रिकॉर्ड 2016 में (31) था लेकिन अब भारत ने उस रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola