''मास्टर बलास्टर'' के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की घातक गेंदबाजी, कूच बिहार ट्रॉफी में लगाया विकेट का ''पंच''
Updated at : 23 Nov 2017 7:40 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों अपनी घातक गेंदबाजी को लेकर मीडिया में छाये हुए हैं. अर्जुन ने कूच बिहार ट्रॉफी के एक मैच में घातक गेंदबाजी का नजारा पेश किया. उन्होंने अंडर-19 मुंबई टीम के लिए मध्य प्रदेश के खिलाफ विकेट का ‘पंच’ लगाया. बांये हाथ के […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन तेंदुलकर इन दिनों अपनी घातक गेंदबाजी को लेकर मीडिया में छाये हुए हैं. अर्जुन ने कूच बिहार ट्रॉफी के एक मैच में घातक गेंदबाजी का नजारा पेश किया.
उन्होंने अंडर-19 मुंबई टीम के लिए मध्य प्रदेश के खिलाफ विकेट का ‘पंच’ लगाया. बांये हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन ने एमसीए बांद्रा-कुर्ला काम्प्लैक्स में खेले गये मैच की दूसरी पारी में 26 ओवर में 95 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया. हालांकि उन्होंने पहली पारी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं दिखाया था. पहली पारी में अर्जुन ने 42 रन देकर मात्र एक खिलाड़ी को आउट किया.
अर्जुन लगातार अपनी तेज गेंदबाजी से प्रभावित कर रहे हैं. उनकी तेज गेंदबाजी का तारीफ पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम भी कर चुके हैं. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ग्लैन मैक्ग्रा ने भी उनकी तारीफ की थी. मैकग्रा ने कहा था, सचिन तेज गेंदबाज बनना चाहता था. उसका बेटा सचिन से लंबा है, तो इससे उसे मदद मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




