टीम इंडिया में वापसी के लिए युवराज सिंह ने उठाया बड़ा कदम

नागपुर : भारत के अनुभवी क्रिकेटर युवराज सिंह का रणजी ट्राफी मैच नहीं खेलकर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस ट्रेनिंग करने का फैसला बीसीसीआई के अधिकारियों के एक वर्ग को पसंद नहीं आ रहा है. युवराज अभी तक पंजाब के पांच में से चार रणजी मैचों में नहीं खेले हैं. वह विदर्भ के खिलाफ सिर्फ […]
नागपुर : भारत के अनुभवी क्रिकेटर युवराज सिंह का रणजी ट्राफी मैच नहीं खेलकर राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में फिटनेस ट्रेनिंग करने का फैसला बीसीसीआई के अधिकारियों के एक वर्ग को पसंद नहीं आ रहा है. युवराज अभी तक पंजाब के पांच में से चार रणजी मैचों में नहीं खेले हैं. वह विदर्भ के खिलाफ सिर्फ एक मैच में खेले हैं जिसमें उन्होंने 20 और 42 रन बनाये हैं.
बीसीसीआई के कुछ अधिकारी अब राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में उनकी मौजूदगी पर सवाल उठा रहे हैं क्योंकि उन्होंने अभी किसी तरह की चोट के बारे में नहीं बताया है. पता चला है कि युवराज यो यो फिटनेस टेस्ट को पास करने के लिये बेताब हैं जिसमें पहले वह असफल हो गये थे लेकिन ऐसा प्रतिस्पर्धी मैचों में नहीं खेलकर हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










