कोहली का अनोखा रिकॉर्ड, पूरा किया शतकों का अर्धशतक- सचिन के बाद दूसरे भारतीय

कोलकाता : विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में भारत की दूसरी पारी में शतक जड़कर सोमवार को यहां शतकों का अर्धशतक पूरा करने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल की. अपने आक्रामक तेवरों के अनुरुप कोहली ने तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर छक्का जड़कर टेस्ट मैचों में […]
कोलकाता : विराट कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में भारत की दूसरी पारी में शतक जड़कर सोमवार को यहां शतकों का अर्धशतक पूरा करने की विशिष्ट उपलब्धि हासिल की. अपने आक्रामक तेवरों के अनुरुप कोहली ने तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर पर छक्का जड़कर टेस्ट मैचों में अपना 18वां शतक पूरा किया.
उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन की तरह अपने घुटनों के बल बैठकर इसका जश्न मनाया. कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक पूरा करने वाले दुनिया के आठवें और भारत के दूसरे बल्लेबाज बने. महान सचिन तेंदुलकर विश्व के एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक पूरा किया है. उनके नाम पर 100 शतक दर्ज हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




