अकरम ने इस पाक गेंदबाज को गेंदबाजी छोड़ देने की सलाह दी, जानें क्यों

कराची : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने मोहम्मद हफीज को सलाह दी है कि अपने क्रिकेट करियर को लंबा खींचने के लिए वह गेंदबाजी को छोड़कर बल्लेबाजी पर ध्यान दें. अकरम ने यहां संवाददाताओं से कहा, मुझे लगता है कि अब हफीज को गेंदबाजी छोड़ देनी चाहिए और सिर्फ बल्लेबाजी पर ध्यान लगाना […]
कराची : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने मोहम्मद हफीज को सलाह दी है कि अपने क्रिकेट करियर को लंबा खींचने के लिए वह गेंदबाजी को छोड़कर बल्लेबाजी पर ध्यान दें.
अकरम ने यहां संवाददाताओं से कहा, मुझे लगता है कि अब हफीज को गेंदबाजी छोड़ देनी चाहिए और सिर्फ बल्लेबाजी पर ध्यान लगाना चाहिए. अपनी बल्लेबाजी पर और कड़ी मेहनत करनी चाहिए. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पिछले महीने तीसरी बार हफीज के गेंदबाजी एक्शन को अवैध पाया था और गुरुवार को उन्हें बायोमैकेनिक्स परीक्षण पास करने तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से निलंबित कर दिया गया.
पाकिस्तान का यह आलराउंडर इंग्लैंड में गेंदबाजी आकलन परीक्षण में विफल रहा था जिसके बाद आईसीसी ने उन्हें गेंदबाजी से निलंबित करने का फैसला किया. अकरम ने कहा कि आईसीसी मैच अधिकारियों के हफीज की शिकायत करने और इस ऑलराउंडर के गेंदबाजी परीक्षण में विफल होने से पहले ही उन्हें अपनी गेंदबाजी को लेकर फैसला करना चाहिए था.
अकरम ने कहा, मुझे लगता है कि हफीज ने यह महसूस नहीं किया कि वह काफी गेंदबाजी कर रहा है और जब वह काफी गेंदबाजी करता है तो थक जाता है जो स्वाभाविक है और मुझे लगता है कि तभी उसकी कोहनी 15 डिग्री से अधिक मुड़ती है जो आईसीसी की स्वीकृत सीमा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




