तूने गलत बंदा बुला लिया, आखिर चहल ने कुलदीप की शादी के दौरान ऐसा क्यों कहा?

शादी के होस्ट के साथ युजवेंद्र चहल, Pic- Screenshot/Viral Video
Yuzvendra Chahal Video: कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से शादी कर ली है. इस शादी में युजवेंद्र चहल का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है. चहल को वहां अपनी शादी कराने वाला होस्ट मिल गया, जिसे देखकर उन्होंने कुलदीप से कहा कि भाई तूने गलत बंदा बुला लिया.
Highlights
Yuzvendra Chahal Video: कुलदीप यादव और वंशिका चड्ढा ने 14 मार्च 2026 को उत्तराखंड के मसूरी में शादी की. शादी में कई मशहूर क्रिकेटरों ने हिस्सा लिया. इसी बीच सोशल मीडिया पर इस शादी का एक वीडियो काफी देखा जा रहा है. इस वीडियो में क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक शख्स को देखकर मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
कुलदीप और वंशिका की शादी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य कुलदीप यादव अब शादीशुदा हैं. उन्होंने अपनी मंगेतर वंशिका के साथ सात फेरे लिए. दोनों ने 4 जून 2025 को लखनऊ में सगाई की थी. सगाई के पूरे 9 महीने बाद दोनों ने जीवन भर साथ रहने का फैसला किया. शादी में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा और युजवेंद्र चहल जैसे कई जाने-माने भारतीय क्रिकेटर पहुंचे थे. शादी के बाद कुलदीप ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करके अपनी इस नई शुरुआत की जानकारी दी.
चहल ने क्यों कहा गलत बंदा बुला लिया?
कुलदीप की शादी में उनके दोस्त युजवेंद्र चहल ने हर रस्म में हिस्सा लिया और खूब मस्ती की. कुलदीप की शादी में चहल की मुलाकात अचानक एक वेडिंग होस्ट से हुई. यह वही होस्ट था जिसने 2020 में चहल और धनश्री की शादी कराई थी. इस शख्स को देखकर चहल को अपनी शादी याद आ गई. वीडियो में चहल हंसते हुए कुलदीप से कहते हैं कि भाई तूने गलत बंदा बुला लिया. सोशल मीडिया पर होस्ट और कुलदीप की मस्ती का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
🚨 YUZVENDRA CHAHAL RECALLS HIS WEDDING WITH DHANASHREE 🚨
— Jeet (@JeetN25) March 16, 2026
Recently, Yuzi met a guy who was Hosting Kuldeep Yadav wedding that same guy hosted Yuzi Wedding as well 😭😂
Yuzi to kuldeep : Galat banada bula liya tune 😭😂😂 pic.twitter.com/lV5Zjyw0hc
चहल और धनश्री का तलाक
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की शादी साल 2020 में हुई थी. हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका. पिछले साल ही दोनों का तलाक हो गया है. चहल और धनश्री ने साल 2024 में तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी. यही कारण है कि उसी वेडिंग होस्ट को कुलदीप की शादी में देखकर चहल अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए मस्ती करने लगे. यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें-
T20 WC के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर लटकी तलवार, आईसीसी से बात करेंगे खेल मंत्री
बुमराह को BCCI के नए कॉन्ट्रैक्ट से हुआ नुकसान, अब एक्शन में क्रिकेट बोर्ड
कौन हैं वो 4 शख्स जिन्होंने सूर्यकुमार यादव को बनाया कप्तान? खुद उठाया राज से पर्दा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




