बुमराह को BCCI के नए कॉन्ट्रैक्ट से हुआ नुकसान, अब एक्शन में क्रिकेट बोर्ड

Updated:
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह, Pic- Social Media/X

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Jasprit Bumrah BCCI Contract: भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सालाना कॉन्ट्रैक्ट से टॉप A+ कैटेगरी को खत्म कर दिया है. इसका सीधा नुकसान स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को हुआ है, जिनकी सैलरी 2 करोड़ रुपये कम हो गई है. अब बोर्ड उनके इस बड़े घाटे की भरपाई के लिए नए विकल्प तलाश रहा है.

विज्ञापन

Jasprit Bumrah BCCI Contract:  बीसीसीआई अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. इस बार फोकस में स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं. बोर्ड बुमराह के कॉन्ट्रैक्ट की फिर से समीक्षा कर रहा है. हाल ही में बीसीसीआई ने A+ कैटेगरी को हटा दिया था, जिसका सीधा असर बुमराह की कमाई पर पड़ा है. अब बोर्ड इस नुकसान की भरपाई का तरीका खोज रहा है.

विज्ञापन

क्यों खत्म हुई A+ कैटेगरी?

A+ कैटेगरी में सिर्फ तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी ही रहते थे. विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा के टी20 छोड़ने के बाद बुमराह अकेले ऐसे खिलाड़ी बचे थे. सिर्फ एक खिलाड़ी के लिए पूरी कैटेगरी रखना बोर्ड को सही नहीं लगा. इसलिए इस बार कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से टॉप ग्रेड को ही हटा दिया गया.

बुमराह को कैसे हुआ बड़ा नुकसान

A+ कैटेगरी में रहने वाले खिलाड़ियों को बोर्ड हर साल 7 करोड़ रुपये देता था. इस कैटेगरी के खत्म होने से बुमराह अब ग्रेड ए (A) में आ गए हैं. इस ग्रेड में सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते हैं. इससे बुमराह की फीस में सीधे 2 करोड़ रुपये की कमी आ गई है.

भरपाई का रास्ता खोज रहा बोर्ड

बीसीसीआई के अंदर इस बात पर सहमति है कि तीनों फॉर्मेट में टीम की जान माने जाने वाले बुमराह की सैलरी कम करना गलत होगा. एक रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड के अधिकारी इस बात से वाकिफ हैं कि बुमराह के साथ गलत हुआ है. अब उन्हें किसी दूसरे रूप में यह रकम देने या कॉन्ट्रैक्ट के नियमों में कुछ बदलाव करने पर विचार चल रहा है.

अक्षर पटेल के साथ भी हुई नाइंसाफी

सिर्फ बुमराह ही नहीं, ऑलराउंडर अक्षर पटेल को भी नए कॉन्ट्रैक्ट से घाटा हुआ है. अक्षर वनडे और टी20 में लगातार अच्छा कर रहे हैं और टेस्ट टीम का भी अहम हिस्सा हैं. इसके बाद भी उन्हें ग्रेड सी (C) में रखा गया है. इस ग्रेड में खिलाड़ियों को साल का सिर्फ एक करोड़ रुपये मिलता है.

सैलरी का आधिकारिक ऐलान बाकी

बीसीसीआई बोर्ड ने 30 खिलाड़ियों को नए कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है. इस बार ग्रेड ए में शुभमन गिल, बुमराह और जडेजा हैं. ग्रेड बी (B) में 11 और ग्रेड सी में 16 खिलाड़ी हैं. हालांकि, बोर्ड ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि किस ग्रेड में कितना पैसा मिलेगा. बुमराह और अक्षर के मामले सामने आने के बाद उम्मीद है कि सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव कर बोर्ड द्वारा जल्द ही नई घोषणा की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

कौन हैं वो 4 शख्स जिन्होंने सूर्यकुमार यादव को बनाया कप्तान? खुद उठाया राज से पर्दा

बांग्लादेश के सामने पाकिस्तान की शर्मनाक हार, कामरान अकमल ने नकवी को बताया ‘ट्रॉफी चोर’

अंपायर का फैसला सही या गलत, MCC ने सलमान आगा के रन आउट विवाद से उठाया पर्दा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola