बांग्लादेश के सामने पाकिस्तान की शर्मनाक हार, कामरान अकमल ने नकवी को बताया 'ट्रॉफी चोर'

Updated at : 18 Mar 2026 11:40 AM (IST)
विज्ञापन
Kamran Akmal on Mohsin Naqvi

कामरान अकमल और मोहसिन नकवी, Pic- Social Media/X

Kamran Akmal on Mohsin Naqvi: टी20 विश्व कप के बाद पाकिस्तान को बांग्लादेश ने वनडे सीरिज में 2-1 से हरा दिया है. इस हार से निराश कामरान अकमल ने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पर कडा प्रहार किया. उन्होंने एशिया कप विवाद की याद दिलाते हुए उन्हें ट्रॉफी चुराने वाला बता दिया.

विज्ञापन

Kamran Akmal on Mohsin Naqvi: टी20 विश्व कप 2026 में निराशाजनक खेल दिखाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के सामने भी हार का सामना करना पडा है. पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल ने बांग्लादेश के खिलाफ मिली इस हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और उसके चेयरमैन मोहसिन नकवी पर कडा प्रहार किया है. अकमल ने बिना नाम लिए नकवी पर एशिया कप 2025 की ट्रॉफी चुराने वाला बयान दे दिया है.

बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार

टी20 विश्व कप 2026 के खत्म होने के ठीक बाद पाकिस्तान ने तीन मैचों की वनडे सीरिज खेलने के लिए बांग्लादेश का दौरा किया था. इस सीरिज में पाकिस्तान को 2-1 से करारी हार मिली. सीरिज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट के अंतर से आसानी से हरा दिया. इसके बाद दूसरे मैच में पाकिस्तान ने वापसी की और डकवर्थ लुईस नियम के चलते 128 रन से जीत दर्ज की. लेकिन सीरिज के तीसरे और निर्णायक मैच में बांग्लादेश ने रोमांचक खेल दिखाते हुए 11 रन से जीत हासिल की और सीरिज अपने नाम कर ली.

11 साल बाद टूटा पाकिस्तान का घमंड

बांग्लादेश की टीम ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ एक अहम मुकाम हासिल कर लिया है. यह पूरे 11 साल बाद पहला मौका है जब बांग्लादेश ने पाकिस्तान को किसी वनडे सीरिज में मात दी है. इससे पहले साल 2015 में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को आखिरी बार वनडे सीरिज में हराया था. यह आंकडा बताता है कि पाकिस्तानी टीम का प्रदर्शन अपने निचले स्तर पर पहुंच गया है और टीम लगातार अहम मैचों में फ्लॉप साबित हो रही है.

कामरान अकमल ने पीसीबी पर कसा तंज

टीम की इस दुर्दशा के बाद पूर्व विकेटकीपर कामरान अकमल ने एक गेम प्लान शो के दौरान अपनी भडास निकाली. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर आप मैच नहीं जीतेंगे और दूसरी टीमों से नहीं जीतेंगे, तो क्या आईसीसी इवेंट की ट्रॉफी चुराकर लानी है. अकमल ने आगे कहा कि ट्रॉफी जीत कर लानी होती है, खेल कर लानी होती है, टीम बनानी पडती है, ऐसे ही ट्रॉफी नहीं आ जाती है. उनके इस बयान से पीसीबी और पूरी टीम की काफी आलोचना हुई है.

क्या है एशिया कप 2025 का विवाद

दरअसल, भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया था. मैच खत्म होने के बाद भारतीय टीम ने एसीसी और पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी के हाथों से वह ट्रॉफी लेने से साफ मना कर दिया था. यह बात मोहसिन नकवी को इतनी बुरी लगी थी कि वह उस ट्रॉफी को ही अपने साथ लेकर चले गए थे. आज तक भारतीय टीम को एशिया कप 2025 की वह ट्रॉफी नहीं सौंपी गई है.

सोशल मीडिया पर मिला ‘ट्रॉफी चोर’ का नाम

एशिया कप फाइनल की उस घटना के बाद से इंटरनेट और सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस मोहसिन नकवी को ‘ट्रॉफी चोर’ के नाम से बुलाने लगे हैं. आम यूजर्स का मानना है कि जो ट्रॉफी विजेता टीम भारत को मिलनी चाहिए थी, उसे नकवी गलत तरीके से अपने साथ ले गए. अब बांग्लादेश से वनडे सीरिज हारने के बाद अकमल के इस नए बयान ने उस पुराने विवाद को फिर से इंटरनेट पर ताजा कर दिया है और पीसीबी को हर तरफ से ताने सुनने पड रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

अंपायर का फैसला सही या गलत, MCC ने सलमान आगा के रन आउट विवाद से उठाया पर्दा

IPL 2026 से पहले खुलासा, कौन है वो खिलाड़ी जो धोनी को पिलाता है हुक्का?

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी, क्रिकेटर्स का लगा जमावड़ा, विंटेज कार से हुई एंट्री

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola