IPL 2026 से पहले खुलासा, कौन है वो खिलाड़ी जो धोनी को पिलाता है हुक्का?

Updated at : 18 Mar 2026 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni Hookah

एमएस धोनी, Pic- Social Media/X

MS Dhoni Hookah: सैम बिलिंग्स ने एमएस धोनी के हुक्के को लेकर अहम बात बताई है. उन्होंने कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के हुक्के का पूरा ख्याल खलील अहमद रखते हैं. खलील को इस टीम ने 4.80 करोड़ रुपये की कीमत देकर अपने साथ जोड़ा था.

विज्ञापन

MS Dhoni Hookah: एमएस धोनी को हुक्का पीने का शौक है. यह बात क्रिकेट फैंस के लिए नई नहीं है. कई पूर्व क्रिकेटर पहले भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं. अब इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स ने एक पॉडकास्ट में धोनी के हुक्के को लेकर एक नया खुलासा किया है. बिलिंग्स ने बताया है कि धोनी के कमरे में हुक्के का विशेष ख्याल रखने और उसे तैयार करने की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज खलील अहमद के पास है. खलील को चेन्नई की टीम ने 4.80 करोड़ रुपये में खरीदा था. आइए जानते हैं बिलिंग्स ने इस बारे में और क्या जानकारी दी है.

खलील अहमद हैं धोनी के ‘शीशा मैन’

इंग्लैंड के विकेटकीपर सैम बिलिंग्स ने ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट में हिस्सा लिया था. इस पॉडकास्ट में एलेस्टेयर कुक, फिल टफनेल और माइकल वॉन भी मौजूद थे. बातचीत के दौरान बिलिंग्स ने बताया कि टीम होटल में धोनी का कमरा टीम के हर सदस्य के लिए खुला रहता है. उनके कमरे की सबसे बड़ी खूबी यह है कि वहां हुक्के का एक छोटा सेटअप हमेशा लगा रहता है. बिलिंग्स के अनुसार, धोनी के लिए यह हुक्का तैयार करने का काम खलील अहमद करते हैं. उन्होंने खलील को माही का ‘शीशा मैन’ बताया, जिनका इकलौता काम इस हुक्के की देखरेख करना होता है.

4.80 करोड़ रुपये में खलील हुए थे शामिल

चेन्नई फ्रेंचाइजी ने खलील अहमद को आईपीएल 2025 की नीलामी में 4.80 करोड़ रुपये की बड़ी रकम देकर खरीदा था. खलील के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम ने उन्हें आईपीएल 2026 सीजन के लिए भी रिटेन किया है. इस रिटेंशन की मुख्य वजह आईपीएल 2025 में उनका दमदार खेल रहा है. हालांकि अब सैम बिलिंग्स के इस बयान के बाद क्रिकेट फैंस यह चर्चा कर रहे हैं कि खलील का टीम में होना केवल गेंदबाजी नहीं, बल्कि धोनी का हुक्का तैयार करने से भी जुड़ा है.

हसी और इरफान भी कर चुके हैं जिक्र

एमएस धोनी के हुक्का प्रेम की चर्चा हमेशा होती रहती है. सैम बिलिंग्स से पहले भी कई नामी क्रिकेटर माही के कमरे में हुक्का होने का खुलासा कर चुके हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज माइकल हसी और भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का नाम शामिल है. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर धोनी का एक वीडियो भी खूब शेयर हुआ था, जिसमें वह हुक्का एन्जॉय करते नजर आ रहे थे. भारी लोकप्रियता के कारण धोनी बार या होटल से बाहर नहीं जा सकते, इसलिए उनके कमरे में ही यह व्यवस्था रहती है.

धोनी का अंदाज है सबसे अलग

पॉडकास्ट में बिलिंग्स से उनके पसंदीदा फ्रेंचाइजी क्रिकेटर के बारे में पूछा गया. इस पर उन्होंने तुरंत एमएस धोनी का नाम लिया. बिलिंग्स ने धोनी को एक शांत इंसान और सुपरस्टार बताया. उन्होंने कहा कि कप्तानी में धोनी का रुतबा बहुत जबरदस्त है और आजकल उनके जैसे कूल लोग कम ही देखने को मिलते हैं. बिलिंग्स ने यह भी बताया कि धोनी और वह खुद फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के बड़े फैन हैं. दोनों ने होटल के कमरे में बैठकर साथ में कई फुटबॉल मैच देखे हैं.

सैम बिलिंग्स का आईपीएल करियर

सैम बिलिंग्स साल 2018 और 2019 के आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम के साथ जुड़े थे. उन्होंने चेन्नई के लिए दो सीजन में कुल 11 मैच खेले, जिनमें उनके बल्ले से सिर्फ 108 रन निकले थे. चेन्नई की टीम की बैटिंग और बॉलिंग की गहराई पर उन्होंने कहा था कि इस टीम में अपनी जगह बनाना दुनिया में सबसे मुश्किल काम है. बिलिंग्स ने साल 2016 में आईपीएल में कदम रखा था. उन्होंने अपने करियर में कुल 30 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक की मदद से 503 रन बनाए हैं. चेन्नई के अलावा बिलिंग्स दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

अश्विन का खुलासा, बताया टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी क्या है?

कुलदीप यादव के रिसेप्शन में पहुंचे सीएम योगी, क्रिकेटर्स का लगा जमावड़ा, विंटेज कार से हुई एंट्री

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola