क्या भारत दौरे से पहले चांदीमल ने तांत्रिक से लिया आशीर्वाद ?

कोलकाता : श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल से आज पूछा गया कि क्या उन्होंने भारत के कड़े दौरे से पहले किसी जादू टोना करने वाले (तांत्रिक) से आशीर्वाद लिया है तो टीम मैनेजर असांका गुरुसिंघा तुरंत ही उनके बचाव में आ गये. श्रीलंका के कप्तान ने पिछले महीने तब सभी को हैरानी में डाल दिया […]
कोलकाता : श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल से आज पूछा गया कि क्या उन्होंने भारत के कड़े दौरे से पहले किसी जादू टोना करने वाले (तांत्रिक) से आशीर्वाद लिया है तो टीम मैनेजर असांका गुरुसिंघा तुरंत ही उनके बचाव में आ गये. श्रीलंका के कप्तान ने पिछले महीने तब सभी को हैरानी में डाल दिया था जब उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने यूएई में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने से पहले मेयनी यानि जादू टोना करने वाले का आशीर्वाद लिया था.
टीम मैनेजर और पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज गुरुसिंघा ने इस बहस को खास तवज्जो नहीं दी और कहा कि वे मैदान पर प्रदर्शन करने में विश्वास करते हैं और भारत के खिलाफ 16 नवंबर से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये तैयार हैं. गुरुसिंघा ने कहा, उसने स्वदेश में तब कुछ सवालों के जवाब दिये थे. क्रिकेट में आपको मैदान पर प्रदर्शन करना होता है. हर खिलाड़ी ऐसा करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




