जब धौनी ने ईडन गार्डन्स में किया पिच का मुआयना

Updated at : 09 Nov 2017 7:40 PM (IST)
विज्ञापन
जब धौनी ने ईडन गार्डन्स में किया पिच का मुआयना

कोलकाता : महेंद्र सिंह धौनी की पारखी नजर के बारे में सभी जानते हैं और उस समय कोई हैरानी नहीं हुई, जब यह पूर्व भारतीय कप्तान पांच दिवसीय प्रारूप में अब नहीं खेलने के बावजूद भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के लिए तैयार की जा रही विकेट को देखने पहुंचा. धौनी एक अन्य […]

विज्ञापन

कोलकाता : महेंद्र सिंह धौनी की पारखी नजर के बारे में सभी जानते हैं और उस समय कोई हैरानी नहीं हुई, जब यह पूर्व भारतीय कप्तान पांच दिवसीय प्रारूप में अब नहीं खेलने के बावजूद भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट के लिए तैयार की जा रही विकेट को देखने पहुंचा. धौनी एक अन्य पूर्व कप्तान कपिल देव के साथ विज्ञापन की शूटिंग के लिए शहर में आये थे.

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके धौनी को सुबह के सत्र में क्यूरेटर सुजान मुखर्जी के साथ ईडन गार्डन्स के विकेट का निरीक्षण करते हुए देखा गया जिस पर भारत और श्रीलंका के बीच 16 से 20 नवंबर तक पहला टेस्ट होना है.

मुखर्जी ने बाद में कहा, धौनी ने पिच की तैयारी की सराहना की और टेस्ट मैच के लिए शुभकामनाएं दी. धौनी और कपिल शूटिंग की जरुरत के अनुसार पूरे दिन गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते रहे और इस दौरान कई बच्चे भी उनके साथ थे.
सबसे पहले कपिल ने धोनी को गेंदबाजी की लेकिन बाद में भारत के दिग्गज विकेटकीपर को 1983 विश्व कप विजेता कप्तान को गेंदबाजी करते हुए देखा गया. इस विज्ञापन का निर्देशन जाने माने बांग्ला निर्माता-निर्देशक अरिंदम सिल ने किया है.
अरिंदम ने संवाददाताओं से कहा, यह क्रिकेट का मक्का है और दो विश्व कप विजेता कप्तान मेरे लिए शूटिंग कर रहे थे. यह मेरी जिंदगी का सबसे यादगार दिन है. अरिंदम ने कहा कि उन्होंने तेज धूप में दोनों को खेलने को कहा लेकिन दोनों ने काफी धैर्य दिखाया.
उन्होंने कहा, कपिल ने कहा कि गेंदबाजी करते हुए वह थक जाएंगे लेकिन एक बार गेंदबाजी शुरू करने के बाद उन्होंने जारी रखा और कई गेंदें फेंकी. उन्होंने बल्लेबाजी भी की और ऐसा लग रहा था कि पुराना कपिल वापस आ गया है. अरिंदम ने शूटिंग की इजाजत देने के लिए कैब अध्यक्ष सौरव गांगुली का भी आभार जताया.
शाम को धौनी और कपिल ने शूटिंग से ब्रेक लिया और दोनों के साथ गांगुली भी आ गए जिसके बाद भारत के तीन पूर्व सफल कप्तानों ने फोटो खिंचवायी. धौनी शु्क्रवार को स्टूडियो में विज्ञापन का अंतिम हिस्सा शूट करेंगे और फिर अगले दिन दुबई रवाना होंगे जहां 11 नवंबर को उन्हें एमएस धौनी क्रिकेट अकादमी लांच करनी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola