KBC Grand Finale 2017 : जब युवराज ने सचिन से पहली बार मिलाया हाथ...

मुंबई : बहुचर्चित टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ में मंगलवार को ग्रांड फिनाले का दूसरा एपिसोड का प्रसारण किया गया. शो के आखिरी एपिसोड को मनोरंजक बनाने के लिए हॉटसीट पर टीम इंडिया के ऑल राउंडर युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को बुलाया गया. युवी और विद्या ने केबीसी के आखिरी एपिसोड में […]
मुंबई : बहुचर्चित टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति‘ में मंगलवार को ग्रांड फिनाले का दूसरा एपिसोड का प्रसारण किया गया. शो के आखिरी एपिसोड को मनोरंजक बनाने के लिए हॉटसीट पर टीम इंडिया के ऑल राउंडर युवराज सिंह और बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन को बुलाया गया.
युवी और विद्या ने केबीसी के आखिरी एपिसोड में 25 लाख रुपये ही धनराशि जीती, जो युवी के संगठन (YOUWECAN) जो कैंसर पीडित बच्चों की मदद कर रही है उसे दिया गया. ग्रांड फिनाले के पहले एपिसोड में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी और उनकी पत्नी सुमेधा सत्यार्थी पहुंची थीं. कैलाश और सुमेधा ने इस एपिसोड में 50 लाख रुपये जीते थे. इस दौरान कैलाश सत्यार्थी ने अपनी व्यक्तिगत जिंदगी और संघर्ष की कहानियां शेयर की थीं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




