शानदार कप्तान ही नहीं, सर्वश्रेष्ठ फिनिशर भी रहे हैं महेंद्र सिंह धौनी

Updated at : 07 Nov 2017 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
शानदार कप्तान ही नहीं, सर्वश्रेष्ठ फिनिशर भी रहे हैं महेंद्र सिंह धौनी

भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माने जाने वाले महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गयी है. न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मैच में मिली हार का ठीकरा पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के स्लो स्ट्राइक […]

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माने जाने वाले महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास पर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गयी है. न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे टी20 सीरीज के दूसरे मैच में मिली हार का ठीकरा पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के स्लो स्ट्राइक पर फोड़ना चाह रहे हैं. उनके फिटनेस पर सवाल उठ रहे हैं. तमाम सवालों के बीच यह जवाब भी मौजूद है कि धौनी ने अपने कैरियर में वह सबकुछ पाया और देश को दिया, जो किसी भी खिलाड़ी का सपना होता है. विश्व विजेता टीम से लेकर आईसीसी रैकिंग की नंबर वन टीम उन्होंने अपने देश को बनाया. धौनी की एक खास विशेषता भी है जिसके लिए वे पूरे विश्व में जाने जाते हैं और वह है उनका एक सर्वश्रेष्ठ फिनिशर होना.

अब संन्यास का वक्त आ गया, एमएस धौनी को यह बताने की जरूरत नहीं…

एक इंटरव्यू के दौरान धौनी ने स्वीकारा था कि वे हर मैच को लास्ट ओवर तक ले जाना चाहते हैं, ताकि मैच का रोमांच कायम रहे. एकदिवसीय क्रिकेट में उनसे बेहतर फिनिशर किसी को नहीं माना जाता है. यहां हम कुछ मैच की चर्चा कर रहे हैं, जिनमें धौनी ने बेस्ट फिनिशर की भूमिका अदा की.
विश्वकप 2011 का फाइनल : विश्वकप 2011 के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए महेंद्र सिंह धौनी ने बेस्ट फिनिशर की भूमिका निभायी और टीम को छक्का मार विजयश्री दिलायी. इस मैच में धौनी ने 91 रन की पारी खेली थी. जिस वक्त धौनी बैटिंग करने आये थे मैच काफी तनावपूर्ण स्थिति में था, लेकिन धौनी ने तनाव को भुलाकर शानदार पारी खेली और इतिहास रह दिया.

https://www.youtube.com/watch?v=n4IEqXWtcTI

सिलिकॉन कप फाइनल 2013 : श्रीलंका के साथ खेले गये इस मैच में भारत को 202 रन का टारगेट मिला था. भारत का नौ विकेट गिर चुका था, ग्राउंड पर धौनी और ईशांत शर्मा थे. भारत को छह बॉल में 15 रन बनाना था. लोग निराश हो चुके थे, लेकिन धौनी ने शानदार खेल दिखाया और छक्का मारकर टीम को विजय दिलाया.

धीमी बल्लेबाजी कर पूर्व क्रिकेटरों के निशाने पर आये धौनी, बोले, टी-20 में युवा खिलाड़ी को दें मौका

सीबी सीरीज 2012 : ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले गये इस मैच में भारत को जीत के लिए छह बॉल में 13 रन बनाना था. टारगेट असंभव न सही मुश्किल जरूर लग रहा था, लेकिन धौनी ने अपने बल्ले से शानदार खेल दिखाया और मैच को जीत दिलायी.

https://www.youtube.com/watch?v=Y7pB6I49Vnk

यह तो चंद उदाहरण है, जब धौनी बेस्ट फिनिशर की भूमिका में दिखाये. इसके अलावा भी कई मौके क्रिकेट के विभिन्न फॉरमेट में दिखे जब धौनी बेस्ट फिनिशर के रूप में नजर आये और अपने प्रशंसकों की वाह-वाही लूटी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola