ePaper

भारत-न्यूजीलैंड आखिरी टी-20 पर संकट के बादल, तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश

Updated at : 06 Nov 2017 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
भारत-न्यूजीलैंड आखिरी टी-20 पर संकट के बादल, तिरुवनंतपुरम में भारी बारिश

तिरुवनन्तपुरम : भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आखिरी और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में संकट के बादल मुंडरा रहे हैं. मौसम इस मैच में खलल डाल सकता है. आशंका जताया जा रही है कि इससे पहले हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला की तरह ही इस श्रृंखला का निर्णायक मैच भी बारिश की भेंट चढ़ सकता […]

विज्ञापन

तिरुवनन्तपुरम : भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले आखिरी और निर्णायक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में संकट के बादल मुंडरा रहे हैं. मौसम इस मैच में खलल डाल सकता है. आशंका जताया जा रही है कि इससे पहले हुई भारत-ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला की तरह ही इस श्रृंखला का निर्णायक मैच भी बारिश की भेंट चढ़ सकता है क्योंकि मौसम विभाग ने बारिश की भविष्यवाणी की है.

शहर में सोमवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है जिससे मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं. यहां लगभग तीन दशक (29 साल) बाद अंतरराष्ट्रीय मैच का आयोजन हो रहा है. विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया काफी अच्छी फार्म में चल रही है लेकिन न्यूजीलैंड ने पहले वनडे और फिर टी20 श्रृंखला में उसे कड़ी टक्कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola