आईसीसी ने कोहली को वॉकी टॉकी मामले में क्लीन चिट दी

नयी दिल्ली : भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के पहले मैच के दौरान वॉकी टॉकी इस्तेमाल करने के मामले में आज क्लीनचिट दे दी. फिरोजशाह कोटला मैदान में कल मैच के दौरान टेलीविजन फुटेज में कोहली को वॉकी टॉकी पर बात करते हुये […]
नयी दिल्ली : भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 श्रृंखला के पहले मैच के दौरान वॉकी टॉकी इस्तेमाल करने के मामले में आज क्लीनचिट दे दी. फिरोजशाह कोटला मैदान में कल मैच के दौरान टेलीविजन फुटेज में कोहली को वॉकी टॉकी पर बात करते हुये देखा गया था.
आईसीसी के अधिकारी ने बताया, आम तौर पर वॉकी टॉकी का इस्तेमाल टीम के सहयोग स्टाफ और ड्रेसिंग रुम के बीच संपर्क के लिये किया जाता है. कोहली ने भ्रष्टाचार रोधी इकाई से वॉकी टॉकी इस्तेमाल की अनुमति ली थी. कुछ मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि कोहली ने वॉकी टॉकी का इस्तेमाल कर आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया है जिसमें मैच के दौरान संचार उपकरण का इस्तेमाल नहीं करना होता है.
आईसीसी नियमों के तहत ड्रेसिंग रुम में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है लेकिन खिलाड़ी और सहयोगी सदस्य वॉकी टॉकी का इस्तेमाल कर सकते है. भारत ने इस मैच में न्यूजीलैंड को हरा कर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त ले ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




