खुलासा, इस पाकिस्तानी बॉलर को खेलने से घबराते हैं विराट कोहली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Oct 2017 6:40 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मौजूदा समय में दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है. आईसीसी वनडे और टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट टॉप पर मौजूद हैं. हालांकि टेस्ट में 6ठे स्थान पर हैं. दुनिया के टॉप गेंदबाज भी विराट कोहली की बल्लेबाजी का लोहा मानते हैं. वैसे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मौजूदा समय में दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल किया जाता है. आईसीसी वनडे और टी-20 बल्लेबाजी रैंकिंग में विराट टॉप पर मौजूद हैं. हालांकि टेस्ट में 6ठे स्थान पर हैं. दुनिया के टॉप गेंदबाज भी विराट कोहली की बल्लेबाजी का लोहा मानते हैं.

वैसे में अगर विराट कोहली किसी गेंदबाज की प्रशंसा करते हैं तो निश्चित रूप से मान लेना चाहिए कि उस गेंदबाज में कुछ तो खास है. बॉलीवुड स्टार आमिर खान के साथ एक टीवी कार्यक्रम के दौरान विराट कोहली ने अपने निजी जीवन और क्रिकेट लाइफ के बारे में कई बातों का खुलासा किया.

कार्यक्रम में विराट कोहली से जब आमिर खान ने पूछा कि आप दुनिया के किसी गेंदबाज के सामने नर्वस होते हैं. विराट का सीधा जवाब था, ‘मौजूदा समय में पाकिस्‍तान के मोहम्‍मद आमिर ऐसे गेंदबाज हैं जिसके सामने बल्‍लेबाजी करना चुनौतीपूर्ण होता है.
कोहली ने कहा, आमिर इस समय दुनिया के शीर्ष दो या तीन गेंदबाजों में से हैं. मैंने अपने करियर में जिन गेंदबाजों का सामना किया, आमिर उनमें सबसे मुश्किल गेंदबाजों में से एक है. उनका सामना करते हुए आपको टॉप स्‍तर का खेल दिखाना होता है वरना आप आउट हो सकते हैं. आमिर खान और कोहली के टीवी कार्यक्रम का प्रसारण कल किया गया. इसी टीवी कार्यक्रम में विराट कोहली ने खुलासा किया था कि वो अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्‍का शर्मा को प्‍यार से किस नाम से पूकारते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola