ePaper

जडेजा के दोहरे शतक और 4 विकेट की मदद से सौराष्ट्र ने जम्मू कश्मीर को पारी व 212 रन से हराया

Updated at : 16 Oct 2017 5:09 PM (IST)
विज्ञापन
जडेजा के दोहरे शतक और 4 विकेट की मदद से सौराष्ट्र ने जम्मू कश्मीर को पारी व 212 रन से हराया

राजकोट : मैन ऑफ द मैच रविंद्र जडेजा के ऑलराउंड खेल और आफ स्पिनर वंदित जिवराजानी की शानदार गेंदबाजी से सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के तीसरे दिन ही सोमवार को यहां जम्मू कश्मीर को पारी और 212 रन से हराकर लगातार दूसरे मैच में बोनस सहित सात अंक हासिल किये. सौराष्ट्र ने […]

विज्ञापन

राजकोट : मैन ऑफ द मैच रविंद्र जडेजा के ऑलराउंड खेल और आफ स्पिनर वंदित जिवराजानी की शानदार गेंदबाजी से सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी ग्रुप बी मैच के तीसरे दिन ही सोमवार को यहां जम्मू कश्मीर को पारी और 212 रन से हराकर लगातार दूसरे मैच में बोनस सहित सात अंक हासिल किये.

सौराष्ट्र ने रविंद्र जडेजा के 201 रन की मदद से अपनी पहली पारी सात विकेट पर 624 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी. इसके बाद उसने जम्मू कश्मीर को आज सुबह पहली पारी में 156 रन पर ढेर कर दिया. रविंद्र जडेजा ने 40 रन देकर चार और धर्मेंद्रसिह जडेजा ने 68 रन देकर छह विकेट लिये. सौराष्ट्र के कप्तान चेतेश्वर पुजारा ने जम्मू कश्मीर को फालोआन के लिये आमंत्रित किया.

रविंद्र जडेजा का चयनकर्ताओं को करारा जवाब, रणजी में ठोक डाला दोहरा शतक

जम्मू कश्मीर के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी नहीं चल पाये और उसकी टीम 256 रन पर आउट हो गयी. रविंद्र जडेजा ने 69 रन देकर तीन और जिवराजानी ने 79 रन देकर छह विकेट लिये. जम्मू कश्मीर की तरफ से पुनीत बिष्ट (55) और रामदयाल (56) ने अर्धशतक जमाये. सौराष्ट्र ने अपने पहले मैच में भी हरियाणा को पारी के अंतर से हराया था और अब उसके दो मैचों में 14 अंक हो गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola