VIDEO : पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने बनाया ''वर्स्ट रिकॉर्ड'', कोच ने भी पकड़ा सिर

Updated at : 09 Oct 2017 7:47 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO : पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने बनाया ''वर्स्ट रिकॉर्ड'', कोच ने भी पकड़ा सिर

नयी दिल्ली : पाकिस्तानी क्रिकेटर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. एक तो मैच फिक्सिंग के आरोप में कई बड़े खिलाडियों पर बैन ल्‍ग्‍ चुका है वहीं अब एक गेंदबाज वहाब रियाज ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे वो अपने कैरियर में कभी याद नहीं करना चाहेंगे. दरअसल दुबई में श्रीलंका […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पाकिस्तानी क्रिकेटर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. एक तो मैच फिक्सिंग के आरोप में कई बड़े खिलाडियों पर बैन ल्‍ग्‍ चुका है वहीं अब एक गेंदबाज वहाब रियाज ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है जिसे वो अपने कैरियर में कभी याद नहीं करना चाहेंगे.

दरअसल दुबई में श्रीलंका के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन जब वहाब रियाज गेंदबाजी करने आये तो उन्हें अपने ओवर की पांचवीं गेंद को पूरा करने के लिए पांच बार दौड़ लगानी पड़ी, लेकिन वह गेंद नहीं फेंक पाए. उनके इस कारनामे पर मैदान के खिलाड़ी तो हैरान हुए ही उनके कोच मिकी ऑर्थर ने तो अपना सिर ही पकड़ लिया.

https://twitter.com/kyranpick/status/917278928116572160?ref_src=twsrc%5Etfw

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने जिस समय रियाज को ओवर सौंपा, उस समय श्रीलंका ने 4 विकेट के नुकसार पर 331 रन बनाए थे. रियाज ने गेंदबाजी शुरू की, सामने थे श्रीलंकाई बल्लेबाज निरोशन डिकवेला. रियाज की पहली गेंद पर डिकवेला ने चौका लगाया. इसके बाद ओवर की तीन गेंदों को संभल कर खेला. लेकिन इसके बाद वहाब ने जो किया उसका अंदाजा शायद ही किसी ने लगाया होगा. वहाब ने आखिरी गेंद फेंकने के लिए पांच बार प्रयास किया, लेकिन हर बार क्रीज तक पहुंचे-पहुंचे गेंद उनके हाथ से छूटता ही नहीं, आखिरी में छठी कोशिश के बाद वो गेंद फेंकने में सफल हुए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola