ICC ODI Rankings : रोहित शर्मा की शीर्ष पांच में वापसी, कोहली टॉप पर बरकरार

दुबई : फार्म में चल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पांच में वापसी की है जबकि कप्तान विराट कोहली ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. रोहित चार पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला में सर्वाधिक 296 रन बनाये. रोहित के […]
दुबई : फार्म में चल रहे भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने आईसीसी वनडे रैंकिंग में शीर्ष पांच में वापसी की है जबकि कप्तान विराट कोहली ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है. रोहित चार पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे श्रृंखला में सर्वाधिक 296 रन बनाये.
रोहित के अब कैरियर के सर्वश्रेष्ठ 790 रेटिंग अंक हैं लेकिन उनकी सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग तीसरी थी जो उन्होंने फरवरी 2016 में हासिल की थी. रोहित के सलामी साझेदार अजिंक्य रहाणे चार पायदान चढ़कर 24वें स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाजों आरोन फिंच और डेविड वार्नर की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है.
दुनिया के किसी भी मैदान में चौके छक्के लगा सकते हैं पांड्या : शास्त्री
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




