ePaper

अश्विन ने काउंटी क्रिकेट में लगाया पहला अर्धशतक

Updated at : 26 Sep 2017 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
अश्विन ने काउंटी क्रिकेट में लगाया पहला अर्धशतक

वॉर्सेस्टर : रविचंद्रन अश्विन ने काउंटी क्रिकेट के दूसरे डिविजन के मैच में वूस्टरशायर की तरफ से खेलते हुये अपना पहला अर्धशतक डरहम के खिलाफ लगाया. अश्विन 130 गेंद में 82 रन बना कर टीम की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर रहे. अश्विन की पारी के दम पर वूस्टरशायर की टीम 90.2 ओवर 335 रन पर […]

विज्ञापन

वॉर्सेस्टर : रविचंद्रन अश्विन ने काउंटी क्रिकेट के दूसरे डिविजन के मैच में वूस्टरशायर की तरफ से खेलते हुये अपना पहला अर्धशतक डरहम के खिलाफ लगाया.

अश्विन 130 गेंद में 82 रन बना कर टीम की तरफ से सर्वोच्च स्कोरर रहे. अश्विन की पारी के दम पर वूस्टरशायर की टीम 90.2 ओवर 335 रन पर सिमट गयी. टीम की ओर से जो क्लार्क (65) और ईड बर्नार्ड (75) ने भी अर्धशतक लगाया.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारतीय चयनकर्ताओं द्वारा आधिकारिक तौर पर विश्राम दिये गये अश्विन का काउंटी में यह चौथा मैच है. उन्होंने इससे पहले तीन मैचों में 13 विकेट झटके है जिसमें ग्लूस्टरशायर के खिलाफ पांच विकेट भी शामिल है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola