विराट कोहली ने बताया लगातार शतक जड़ने का राज

Updated at : 16 Sep 2017 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली ने बताया लगातार शतक जड़ने का राज

चेन्नई : बल्लेबाजी करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली की सफलता का मंत्र यह है कि वह शतक के करीब पहुंचने पर इसके बारे में कम सोचते हैं और शायद यही कारण है कि वह इस उपलब्धि को अधिक बार हासिल करते हैं. कोहली 50 ओवर के प्रारुप में 30 शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया के […]

विज्ञापन

चेन्नई : बल्लेबाजी करते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली की सफलता का मंत्र यह है कि वह शतक के करीब पहुंचने पर इसके बारे में कम सोचते हैं और शायद यही कारण है कि वह इस उपलब्धि को अधिक बार हासिल करते हैं.

कोहली 50 ओवर के प्रारुप में 30 शतक के साथ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ सर्वाधिक शतकों के मामले में संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर हैं. इन दोनों से अधिक शतक भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है जिन्होंने 49 शतक मारे हैं.

यह पूछने पर कि क्या यह आंकड़े उनके दिमाग में रहते हैं, कोहली ने कहा, मैं शतक के लिए नहीं खेलता, शायद यही कारण है कि मैं इसे अधिक बार हासिल करने सफल रहता हूं. क्योंकि मैं इसके बारे में नहीं सोचता. इसलिए मैं खुद को दबाव में नहीं लाता कि मुझे यह उपलब्धि हासित करने की जरुरत है. मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण टीम के लिए मैच जीतना है. अगर टीम जीत दर्ज करती है तो कोहली को 98 या 99 रन पर नाबाद रहने में भी कोई समस्या नहीं है.
उन्होंने कहा, जैसा कि मैंने पहले कहा अगर मैं 98 या 99 रन पर नाबाद रहता हूं तो मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, जब तक कि मैं मैच जीत रहा हूं. इस प्रक्रिया के बीच चीजें हो जाती हैं क्योंकि आप अंत तक टिके रहना चाहते हैं. कप्तान ने जोर देकर कहा कि वह जब तक भी शीर्ष स्तर का क्रिकेट खेलते रहेंगे जब तक उनकी धारणा यही रहेगी.
उन्होंने कहा, मैं कितना भी खेलूं, आठ साल, 10 साल या 12 साल या जितना भी समय, मैं कभी इसके बारे में नहीं सोचूंगा क्योंकि यह नैसर्गिक रुप से मेरे अंदर नहीं है. मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मैदान पर बल्लेबाज के साथ टीम की जीत में कैसे मदद कर सकता हूं, मैदान पर उतरे हुए हमेशा अपना 120 प्रतिशत देना और उसी के अनुसार तैयारी करना जो मुझे लगता है कि निजी उपलब्धि से अधिक महत्वपूर्ण है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola