बच्चे की पिटाई पर भड़के धवन,बोले, ''उस टीचर को भी वैसे ही पीटो जैसे उसने मासूम को पीटा''

नयी दिल्ली : गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में जो घटना घटी उसके बाद पूरे देश में गुस्सा है. सोशल मीडिया पर इस घटना की घोर आलोचना हो रही है. इधर टीम इंडिया में ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर शिखर धवन ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस प्रकार की घटना की […]
नयी दिल्ली : गुरुग्राम के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में जो घटना घटी उसके बाद पूरे देश में गुस्सा है. सोशल मीडिया पर इस घटना की घोर आलोचना हो रही है. इधर टीम इंडिया में ‘गब्बर’ के नाम से मशहूर शिखर धवन ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस प्रकार की घटना की निंदा की है.
धवन ने जो वीडियो पोस्ट की है वो लखनऊ के एक स्कूल की है. वीडियो में स्कूल टीचर एक बच्चे को बेरहमी से पीट रही है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. धवन ने वीडियो पोस्ट करने के साथ-साथ एक मैसेज भी लिखा. धवन के मैसेज से ही साफ हो जाता है कि वो कितने गुस्से में हैं. धवन ने लिखा, "मुझे ख़ुशी है कि इस महिला को स्कूल से निकाल दिया गया. इस टीचर को तो फेयरवेल के रूप में इसी तरह पीटना चाहिए था."
प्रद्युम्न मर्डर केस : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र- हरियाणा सरकार और एचआरडी मिनिस्ट्री को नोटिस जारी किया
Glad tht shit lady got out of d school nd should hav gt d same beating too as a fairwell fr her..😡😡https://t.co/OvfJds8C8q
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) September 10, 2017
दरअसल कुछ दिन पहले लखनऊ के एक प्राइवेट स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में एक महिला टीचर 8 साल के मासूम बच्चे को बुरी तरह पीटती हुए दिख रही है. टीचर को मासूम पर इतना गुस्सा आ गया था कि उसने 2 मिनट के अंदर बच्चे को कई तमाचे जड़ दिए.
इस वीडियो के सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने उस महिला टीचर को हटा दिया. दरअसल यह घटना लखनऊ के जॉन विनी स्कूल की थी. छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अटेंडेंस के दौरान प्रेजेंट मैम नहीं बोला था.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




