7 साल के बाद पाकिस्तान लौटा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट, श्रीलंका के बाद वेस्टइंडीज टीम भी जाएगी दौरे पर

कराची : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पाकिस्तान में वापसी करने के लिये तैयार हैं क्योंकि अब वेस्टइंडीज ने भी श्रीलंका के नक्शेकदमों पर चलते हुए नवंबर में लाहौर में टी20 मैचों में खेलने पर सहमति जता दी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आज श्रीलंका और वेस्टइंडीज टीमों के सितंबर के बाद दौरे की पुष्टि की, इसके […]
कराची : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पाकिस्तान में वापसी करने के लिये तैयार हैं क्योंकि अब वेस्टइंडीज ने भी श्रीलंका के नक्शेकदमों पर चलते हुए नवंबर में लाहौर में टी20 मैचों में खेलने पर सहमति जता दी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आज श्रीलंका और वेस्टइंडीज टीमों के सितंबर के बाद दौरे की पुष्टि की, इसके अलावा लाहौर में विश्व एकादश टीम के खिलाफ टी20 मैच की सीरीज भी आयोजित होगी.
पीसीबी द्वारा जारी बयान के अनुसार, क्रिकेट वेस्टइंडीज और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के बीच चर्चा जोर शोर से आगे बढ़ रही है जिसके अनुसार वेस्टइंडीज टीम नवंबर के अंत में लाहौर में पाकिस्तान के साथ टी20 मैच खेलेगी. पाकिस्तान के क्रिकेट प्रशंसकों को इससे नौ साल बाद पहली बार अपने देश में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सत्र को देखने का मौका मिलेगा. श्रीलंकाई टीम क्रिकेट टीम की बस पर 2009 में हुए आतंकी हमले के बाद किसी भी टेस्ट खेलने वाले देश ने यहां का दौरा नहीं किया है.
शानदार शतक जड़ने के बाद बोले शिखर धवन, मैंने नाकामियों से सीख ली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




