तो इस वजह से खत्म हुआ इरफान पठान का क्रिकेट कैरियर, PHD से हुआ खुलासा

नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के खतरनाक स्विंग गेंदबाज इरफान पठान का क्रिकेट कैरियर लगभग खत्म हो चुका है. एक समय टीम इंडिया में उनकी जगह फिक्स थी. उनकी गैरमौजुदगी में टीम अधूरी समझी जाती थी, ऐसा इसलिए क्योंकि पठान न केवल एक अच्छे गेंदबाज थे, बल्कि वो अच्छी बल्लेबाजी भी कर […]
नयी दिल्ली : टीम इंडिया के बायें हाथ के खतरनाक स्विंग गेंदबाज इरफान पठान का क्रिकेट कैरियर लगभग खत्म हो चुका है. एक समय टीम इंडिया में उनकी जगह फिक्स थी. उनकी गैरमौजुदगी में टीम अधूरी समझी जाती थी, ऐसा इसलिए क्योंकि पठान न केवल एक अच्छे गेंदबाज थे, बल्कि वो अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते थे.
टीम में इरफान पठान को एक ऑलराउंडर के तौर पर शामिल किया जाता था, लेकिन कुछ वर्षों में वो टीम इंडिया से ऐसे बाहर हुए की फिर उनकी वापसी अब मुश्किल हो गयी है. चोटी में पहुंचने के बाद भी पठान एक असफल क्रिकेटर कैसे हो गये और टीम में उनकी वापसी क्यों नहीं हो पायी. इन सारे सवालों का जवाब एक पीएचडी से मिला. आप सोच रहे होंगे कि इरफान पठान के क्रिकेट कैरियर में असफलता और पीएचडी का क्या तालमेल है. तो इसका जवाब है कि भारत की पूर्व महिला क्रिकेटर तनवीर शेख ने इरफान पठान पर रिसर्च किया है. उनके क्रिकेट कैरियर पर 202 पन्नों की पीएचडी थीसिस तैयार की है. उसी में यह खुलासा हुआ है कि इरफान पठान को क्रिकेट कैरियर खत्म होने के पीछे चोट बड़ी भूमिका निभायी.
Congratulations Tanvir Apa on completing your PhD. I'm humbled that you chose my journey as the subject for your thesis.#phd pic.twitter.com/A7cx672dv2
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) August 8, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




