ICC ने जेडजा को किया निलंबित, नहीं खेलेंगे तीसरा टेस्ट

कोलंबो : भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच से आज निलंबित कर दिया गया क्योंकि आचार संहिता के ताजा उल्लंघन के कारण पिछले 24 महीनों से उनके कुल नकारात्मक अंक छह हो गये हैं. जडेजा जब खुद गेंदबाजी कर रहे थे तब उन्होंने श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने की […]
कोलंबो : भारतीय स्पिनर रविंद्र जडेजा को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच से आज निलंबित कर दिया गया क्योंकि आचार संहिता के ताजा उल्लंघन के कारण पिछले 24 महीनों से उनके कुल नकारात्मक अंक छह हो गये हैं.
जडेजा जब खुद गेंदबाजी कर रहे थे तब उन्होंने श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने की तरफ गेंद फेंकी जबकि बल्लेबाज उस समय क्रीज के अंदर था. अंपायरों ने इसे ‘खतरनाक ‘ करार दिया. आचार संहिता के इस उल्लंघन के कारण उन्हें तीन नकारात्मक अंक मिले जिसे कारण उन्हें निलंबन झेलना पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




