ePaper

महिला विश्व कप : करो या मरो के मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से

Updated at : 15 Jul 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
महिला विश्व कप : करो या मरो के मुकाबले में भारत का सामना न्यूजीलैंड से

डर्बी : लगातार दो हार के बाद भारत टूटे मनोबल के साथ आज करो या मरो के मुकाबले में न्यूजीलैंड से खेलेगा तो उसके लिये यह क्वार्टर फाइनल की तरह होगा, जिसमें हार के मायने आइसीसी महिला विश्व कप से बाहर होना होंगे. अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने […]

विज्ञापन

डर्बी : लगातार दो हार के बाद भारत टूटे मनोबल के साथ आज करो या मरो के मुकाबले में न्यूजीलैंड से खेलेगा तो उसके लिये यह क्वार्टर फाइनल की तरह होगा, जिसमें हार के मायने आइसीसी महिला विश्व कप से बाहर होना होंगे. अंक तालिका में चौथे स्थान पर काबिज भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए यह मैच हर हालत में जीतना है.

लगातार चार जीत के साथ आगाज करनेवाली भारतीय टीम को बुधवार को लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी. उसे ऑस्ट्रेलिया ने आठ विकेट से हराया. पूनम राउत का शतक और कप्तान मिताली राज के रिकार्ड तोड़ 69 रन भी उसे हार से बचा नहीं सके. मेजबान इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं. आखिरी लीग मैच में ये टीमें सेमीफाइनल में अपनी स्थिति तय करने के लिए उतरेंगी. वहीं भारत और न्यूजीलैंड के लिए यह करो या मरो का मैच है.

कोहली को नहीं मालूम कौन हैं मिताली राज?, सोशल मीडिया पर समर्थकों ने घेरा

भारत ने पिछले मैच में काफी धीमी बल्लेबाजी की. स्मृति मंधाना के जल्दी आउट होने के बाद मिताली और राउत ने धीमी शुरुआत की, जिससे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनरों को दबाव बनाने का मौका मिला. एक दिवसीय क्रिकेट में 6000 रन बनाने वाली पहली महिला बनी मिताली ने पहले 20 रन बनाने के लिये 54 गेंद खेली. उसने 69 रन बनाने के लिये 114 गेंद खेल डाली. पहले दो मैचों में अच्छे प्रदर्शन के बाद मंधाना की बल्ला खामोश है और उसे कल उम्दा पारी खेलनी होगी. उसके अलावा राउत , मिताली और हरमनप्रीत कौर से भी अच्छी पारी की उम्मीद होगी.
गेंदबाजी में झूलन गोस्वामी अभी तक अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पायी है. स्पिनर दीप्ति , एकता बिष्ट, हरमनप्रीत और पूनम यादव को भी जिम्मेदारी निभानी होगी. भारत की फील्डिंग भी लचर रही है.पहले तीन मैचों में भारतीयों ने आठ कैच छोड़े. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में दस रन फालतू दिये, जबकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ बेसिक गलतियां की. भारत की तरह ही न्यूजीलैंड के लिये भी यह मैच जीतना बहुत जरूरी है. फिलहाल वह सात अंक लेकर पांचवें स्थान पर है.उसे पिछले मैच में इंग्लैंड ने 75 रन से हराया. इस मैच में हारने से उसे भी टूर्नामेंट से वापसी का टिकट कटाना होगा.
टीमें
भारत : मिताली राज (कप्तान), एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, झूलन गोस्वामी, मानसी जोशी, हरमनप्रीत कौर, वेदा कृष्णामूर्ति, स्मृति मंधाना, मोना मेशराम, शिखा पांडे, पूनम यादव, नुजहत परवीन, पूनम राउत, दीप्ति शर्मा, सुषमा वर्मा, स्मृति मंधाना.
न्यूजीलैंड : सूजी बेट्स (कप्तान), एमी एस, एरिन बर्मिंघम, सोफी डिवाइन, मैडी ग्रीन, होली हडेलस्टोन, ले कास्पेरेक, एमिलिया केर, केटी माटर्नि, टी न्यूटन, कैटी पर्किस, अन्ना पीटरसन, रशेल प्रीस्ट, हन्ना रोव, ली ताहुहू.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola