ePaper

विराट कोहली ने तोड़ा ''क्रिकेट के भगवान'' सचिन का एक और रिकॉर्ड

Updated at : 07 Jul 2017 1:07 PM (IST)
विज्ञापन
विराट कोहली ने तोड़ा ''क्रिकेट के भगवान'' सचिन का एक और रिकॉर्ड

किंगस्टन (जमैका) : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. कोहली ने पांचवे वनडे में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए भारत को जीत दिलायी, यहीं नहीं उन्होंने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. HAPPY BIRTHDAY M S DHONI : टीम में ही नहीं लोगों […]

विज्ञापन

किंगस्टन (जमैका) : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है. कोहली ने पांचवे वनडे में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए भारत को जीत दिलायी, यहीं नहीं उन्होंने महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

HAPPY BIRTHDAY M S DHONI : टीम में ही नहीं लोगों के दिलों में भी बनायी जगह

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में सर्वाधिक शतक जड़ने के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के रिकार्ड तोडा. कोहली के शतक की बदौलत भारत ने पांचवें और अंतिम एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को आसानी से आठ विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला 3-1 से जीती.

जानें, ‘गर्लफ्रेंड’ अनुष्का शर्मा के सामने क्यों रोये विराट कोहली

एकदिवसीय क्रिकेट में यह कोहली का 28वां शतक है जिसमें से 18 उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए जडे हैं. तेंदुलकर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 232 पारियों में 17 शतक जडे थे जबकि कोहली सिर्फ 102 पारियों में 18 शतक जड चुके हैं. इस सूची में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान हैं जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए 116 पारियों में 11 शतक जडे. कोहली इसके साथ ही कैरेबिया में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो शतक जडने वाले पहले भारतीय कप्तान बने.

पाकिस्तान में पिज्जा बेच रहे हैं विराट कोहली !, वीडियो वायरल

इससे पहले भारतीय कप्तान के रुप में राहुल द्रविड ने ही वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी सरजमीं पर शतक जडा था. कुल मिलाकर वेस्टइंडीज के खिलाफ यह कोहली का चौथा शतक है. कोहली सर्वाधिक एकदिवसीय शतकों के मामले में तेंदुलकर (49) और आस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (30) के बाद तीसरे नंबर पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola