हार के बाद रो पड़े धौनी : VIDEO

नॉर्थ साउंड : महेंद्र सिंह धौनी की कैरियर की सबसे धीमी पारी की वजह से चौथे वनडे में भारत को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा. अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर धौनी ने 114 गेंदों पर 54 रन बनाये और उनका स्ट्राइक रेट 47.36 रहा. धौनी ने अपने कैरियर में अब तक […]
नॉर्थ साउंड : महेंद्र सिंह धौनी की कैरियर की सबसे धीमी पारी की वजह से चौथे वनडे में भारत को 11 रनों से हार का सामना करना पड़ा. अपनी धुआंधार बल्लेबाजी के लिए मशहूर धौनी ने 114 गेंदों पर 54 रन बनाये और उनका स्ट्राइक रेट 47.36 रहा.
धौनी ने अपने कैरियर में अब तक 295 वनडे खेले हैं और यह पहला अवसर है. इधर मैच के बाद एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उस वक्त धौनी हार के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हुए ड्रेसिंग रूम के बाहर खड़े थे. आंखों में आंसू देखे गये. अंतिम के पांच ओवरों में 31 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी भारतीय टीम.
#INDvWI : धौनी की धीमी बल्लेबाजी के कारण भारत ने गंवाया चौथा वनडे !
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




