पाक जब तक आतंकवाद को शह देना बंद नहीं करता, क्रिकेट श्रृंखला की गुंजाइश नहीं : गोयल

बीजिंग : खेलमंत्री विजय गोयल ने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला नहीं खेल सकता क्योंकि देश में आतंकवाद को शह देकर पाकिस्तान ने ‘लक्ष्मण रेखा’ पार कर दी है. यहां भारत का 200 सदस्यीय युवाओं का दल लेकर आये गोयल ने मीडिया से कहा ,‘‘ हर बात की एक लक्ष्मण रेखा […]
बीजिंग : खेलमंत्री विजय गोयल ने कहा कि भारत पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट श्रृंखला नहीं खेल सकता क्योंकि देश में आतंकवाद को शह देकर पाकिस्तान ने ‘लक्ष्मण रेखा’ पार कर दी है. यहां भारत का 200 सदस्यीय युवाओं का दल लेकर आये गोयल ने मीडिया से कहा ,‘‘ हर बात की एक लक्ष्मण रेखा होती है. जब वह पार हो जाती है तो सबक देना होता है. यह बहिष्कार एक सबक है.”
उन्होंने कहा ,‘‘ हमने साफ तौर पर कहा कि आतंकवाद और खेल साथ साथ नहीं चल सकते. जब तक पाकिस्तान सरहद पार से आतंकवाद बंद नहीं करता और कश्मीर में परेशानी पैदा करना बंद नहीं करता , द्विपक्षीय श्रृंखला का सवाल ही नहीं उठता. लोग भी ऐसा नहीं चाहते.” उन्होंने उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति से रामचंद्र गुहा के इस्तीफे पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




