दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच से पहले पत्नी- बेटी संग रिलेक्स कर रहे हैं धौनी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका से हारने के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 जून को मैच खेलेगी. इस मैच से पहले ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धौनी अपने परिवार के साथ थोड़ा रिलेक्स हो रहे हैं. धौनी की पत्नी साक्षी सिंह धौनी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की […]
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में श्रीलंका से हारने के बाद टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 11 जून को मैच खेलेगी. इस मैच से पहले ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धौनी अपने परिवार के साथ थोड़ा रिलेक्स हो रहे हैं.
धौनी की पत्नी साक्षी सिंह धौनी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें साक्षी और जीवा के साथ महेंद्र सिंह धौनी भी नजर आ रही हैं. धौनी इस तसवीर में कुछ ड्रिंक्स पी रहे हैं, जबकि जीवा खेलने में व्यस्त है और साक्षी बहुत खुश नजर आ रही हैं.
चैंपियनशिप ट्रॉफी के पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को शानदार तरीके से शिकस्त दी थी, हालांकि दूसरे मैच में भारत श्रीलंका से हार गया था. साक्षी और जीवा धौनी के साथ इंग्लैंड दौरे में साथ हैं और मैच के बीच मिलने वाले समय में इंज्वॉय भी कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










