हम अजेय नहीं : कोहली

लंदन : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार स्कोर खड़ा करने के बावजूद श्रीलंका से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम अजेय नहीं है. भारत ने श्रीलंका के सामने 322 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा, लेकिन श्रीलंकाई टीम ने उसे तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. कोहली ने […]
लंदन : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार स्कोर खड़ा करने के बावजूद श्रीलंका से मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम अजेय नहीं है. भारत ने श्रीलंका के सामने 322 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा, लेकिन श्रीलंकाई टीम ने उसे तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया.
कोहली ने गुरुवार रात मैच के बाद कहा, मेरी निजी राय है कि हमने पर्याप्त स्कोर खड़ा किया था और मैं यह भी मानता हूं कि हमारे गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की. अगर श्रीलंकाई बल्लेबाज इस तरह की बल्लेबाजी करते हैं और हर कोई अच्छा खेल दिखाता है, तो आपको विरोधी टीम को श्रेय देना होगा. हम अजेय नहीं हैं. उन्होंने कहा : हम उन टीमों के खिलाफ खेल रहे हैं, जो कि खुद चैंपियन टीमें हैं. मुझे लगता है कि हमने अच्छी गेंदबाजी की. यहां आपको दूसरी टीम को श्रेय देना होगा. कोहली ने कहा कि अपने साथियों की आलोचना करने के बजाय वह श्रीलंकाई बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना करना चाहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




