स्वच्छ भारत अभियान के लिए नॉमिनेट किये गये वीवीएस लक्ष्मण और पुलेला गोपीचंद

Published at :05 Jan 2015 5:05 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के लिए नॉमिनेट किये गये वीवीएस लक्ष्मण और पुलेला गोपीचंद

हैदराबाद : क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, बैडमिंटन के प्रमुख राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद, शतरंज खिलाड़ी कोनेरु हंपी और गायक एस पी बालासुब्रह्मण्यम समेत कई अन्य हस्तियों को आज स्वच्छ भारत अभियान का दूत नामित किया गया. केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू ने यहां एक कार्यक्रम में इन्हें दूत के तौर पर औपचारिक तौर पर […]

विज्ञापन

हैदराबाद : क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण, बैडमिंटन के प्रमुख राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद, शतरंज खिलाड़ी कोनेरु हंपी और गायक एस पी बालासुब्रह्मण्यम समेत कई अन्य हस्तियों को आज स्वच्छ भारत अभियान का दूत नामित किया गया.

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री एम वैंकेया नायडू ने यहां एक कार्यक्रम में इन्हें दूत के तौर पर औपचारिक तौर पर नामित किया.इन तीनों के अलावा सांसद के कविता (तेलंगाना राष्ट्र समिति) एवं जयदेव गल्ला (तेलुगूदेशम पार्टी), कॉरपोरेट हस्तियां बीवी आर मोहन रेड्डी, जेए चौधरी, रामेश्वर राव, चिकित्सा क्षेत्र से डॉ गोपीचंद एवं जीएस राव, फिल्म गीतकार सुद्दला अशोक तेजा, तेलुगू अभिनेता नितिन और मीडिया जगत से वेमुरी राधाकृष्णन को भी स्वच्छ दूत के रूप में नामित किया गया है.

नायडू ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अंतरिम अध्यक्ष शिवलाल यादव और प्रसिद्ध तेलगू अभिनेता और जनसेना पार्टी के संस्थापक पवन कल्याण ने भी इस अभियान का दूत बनने पर सहमति जतायी है. हालांकि वह आज के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके.

सभी हस्तियों ने उन्हें इस अभियान का दूत नामित करने पर नायडू को धन्यवाद दिया और अपने स्वीकृति भाषण में कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए वह पूर्ण प्रयास करेंगे.

इस मौके पर बालासुब्रह्मण्यम ने स्वच्छ भारत पर आधारित एक गीत गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया.इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें तेलुगू में गाना पसंद है लेकिन इस अभियान की सफलता के लिए वे चाहते हैं कि इस गीत को अन्य भारतीय भाषाओं में भी अनुवाद किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola