टोचन के दौरान टूटी रस्सी, पुलिस वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, छह घायल

Updated:
विज्ञापन

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो और मौके पर जुटी पुलिस व स्थानीय लोग

Sheohar Road Accident: शिवहर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर टोचन की रस्सी टूटने से अनियंत्रित पुलिस वाहन ऑटो से टकरा गया. हादसे में छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें दो की हालत गंभीर है. घटना के बाद लोगों ने हंगामा किया, जिसे पुलिस ने शांत कराया. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

शिवहर से मनीष नंदन की रिपोर्ट  

Sheohar Road Accident: तरियानी थाना क्षेत्र में शिवहरमुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर खाजेपुर पुल के समीप शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया. तरियानी छपरा थाना की खराब पुलिस गाड़ी को टोचन के जरिए खींचकर ले जाया जा रहा था. इसी दौरान अचानक टोचन की रस्सी टूट गई, जिससे पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गया. हादसे में छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

टोचन की रस्सी टूटने से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार खराब पुलिस वाहन को दूसरी गाड़ी से खींचकर ले जाया जा रहा था. खाजेपुर पुल के पास अचानक टोचन की रस्सी टूट गई. इसके बाद पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रहे ऑटो से जा भिड़ा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

छह लोग घायल, दो की हालत गंभीर

हादसे में ऑटो पर सवार छह लोग घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से शिवहर सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों के अनुसार दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों में पांच लोग पूर्वी चंपारण जिले के राजेपुर थाना क्षेत्र के निवासी हैं, जबकि एक व्यक्ति हिरम्मा थाना क्षेत्र के निमाही गांव का रहने वाला है.

हादसे के बाद सड़क पर हंगामा

मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए

घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को शांत कराया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन