VIDEO: संजय दत्त ने रवीना टंडन की बेटी को किया नजरअंदाज, पैप्स से पूछा- कौन है राशा?

VIDEO: संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता के साथ एक वायरल वीडियो में जब पैपराजी ने रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का नाम लिया, तो एक्टर की प्रतिक्रिया ने सबका ध्यान खींचा. जानें क्या है पूरा मामला.
VIDEO: रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने जबसे बॉलीवुड डेब्यू किया है, तब से किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोरती हैं. अब हाल ही में वह फिर से चर्चा का विषय बन गई है, लेकिन इस बार यह बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की वजह से हुआ. दरअसल, इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता के साथ एक रेस्टोरेंट से निकलकर गाड़ी में घुसने ही जा रहे होते हैं कि पैपराजी उन्हें घेर लेते हैं. हालांकि, उस वक्त बारिश हो रही थी, ऐसे में इस तरह से उन्हें देखकर एक्टर ने उन्हें घर जाने के लिए कहते हैं. तब फोटोग्राफर कहते हैं कि वह एक नई लड़की का इंतजार कर रहे हैं. इस पर संजय दत्त पूछते हैं कौन? तो उन्होंने बताया कि राशा. संजय दत्त नाम सुनने के बाद फिर से पूछते हैं कौन?
तब लोगों ने बताया कि राशा, रवीना टंडन की बेटी. यह सुनकर एक्टर ने कहा कि हां, जाओ उसकी फोटो ले लो. फिर संजय दत्त खाने के लिए पूछते हैं और फिर कार में बैठ जाते हैं.
यह भी पढ़े: Laughter Chefs 2: पहले चेहरा जला… अब फिर चोटिल हुईं रीम शेख, पैर पर पट्टी बांधे तस्वीर की शेयर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए