ePaper

सनातन हिंदू सम्मेलन का आयोजन, संजय सेठ ने राष्ट्र विरोधी ताकतों से किया सावधान

Updated at : 01 Mar 2026 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News

सनातन हिंदू सम्मेलन में शामिल लोग

Ranchi: महावीर शाखा सरोवर नगर की ओर से राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर सनातन हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

Ranchi: महावीर शाखा सरोवर नगर के तत्वावधान में रविवार को राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘सनातन हिंदू सम्मेलन’ का आयोजन सरोवर नगर स्थित शैलेश कुमार के आवास गुरु कृपा में हुई. इस सम्मेलन का संचालन शैलेश कुमार ने किया. इस आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य रूप से रांची के माननीय सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सी पी सिंह, मुख्य वक्ता वीरेंद्र कुमार विमल ने हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना को हर भारतीय नागरिकों को अपने जीवन मूल्यों में शामिल करना चाहिए और वैसे तत्वों से सावधान रहने की आवश्यकता है जो हमारे राष्ट्र और समाज के विपरीत काम करते हैं.

सम्मेलन में संजीव चौबे, अनिल प्रसाद चौरसिया, अरविंद कुमार सिंह, सौरभ कुमार सिंह, रवींद्र कुमार शर्मा, शशि कुमार, शैलेश कुमार सिन्हा ने अपना योगदान दिया. इस हिंदू सम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया.

ये भी पढ़ें…

जीत के बाद परिवहन सह राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ से मिले सरायकेला नगर पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी

सरायकेला की गलियों में निकलेगी भगवान कृष्ण की शाही पालकी, भक्तों के संग खेलेंगे होली, 200 साल पुरानी परंपरा

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola