सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, 12 घंटे तक ठप रहा NH-122B

Updated:
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस

Samastipur Road Accident: समस्तीपुर के विद्यापतिनगर में हाई स्पीड वाहन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर NH-122B को करीब 12 घंटे तक जाम रखा. जानिए खबर विस्तार से...

विज्ञापन

समस्तीपुर से गिरिजा नन्दन शर्मा की रिपोर्ट

Samastipur Road Accident: विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित NH-122B पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा बढ़ौना गांव के समीप हुआ. मृतक की पहचान वार्ड संख्या-7 निवासी सोनेलाल सदा के पुत्र टुनटुन सदा के रूप में हुई है. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया, जिससे करीब 12 घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा.

यह भी पढ़ें: चकोटी मठ से निकली कलश शोभायात्रा, 2100 कन्याओं ने लिया भाग

सड़क किनारे खड़े युवक को वाहन ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार टुनटुन सदा सड़क किनारे पेशाब करने के लिए खड़ा था. इसी दौरान तेज गति से आ रही एक टाटा सफारी सड़क किनारे रखी गिट्टी से टकराकर अनियंत्रित हो गई और युवक को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

मुआवजे और गिरफ्तारी की मांग पर 12 घंटे तक जाम

Nh-122b जाम की तस्वीर

युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए. लोगों ने सड़क निर्माण कंपनी और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए शव के साथ NH-122B जाम कर दिया. प्रदर्शनकारी मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा तथा आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

यह भी पढ़ें: समस्तीपुर में नीट यूजी परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बायोमेट्रिक जांच और CCTV से होगी निगरानी

पुलिस के आश्वासन पर समाप्त हुआ जाम

प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे

सूचना मिलने पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत और आश्वासन के बाद शनिवार सुबह करीब 12 घंटे बाद जाम समाप्त कराया जा सका. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

वाहन की पहचान में जुटी पुलिस

Image credit: pexels. Com

थानाध्यक्ष सूरज कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. युवक की असामयिक मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.

यह भी पढ़ें: जब मुजफ्फरपुर में हुए बम हमले ने उड़ा दी थी अंग्रेजों की नींद, इतिहास में अमर हुआ शहर

विज्ञापन
Purushottam Kumar

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन