पटना: महिला सिपाही पर कुर्सी से हमला करने वाला आरपीएफ जवान सस्पेंड, आरोपी की तलाश जारी

Author Nitish kumar|Edited by Rajeev Kumar
Updated:
विज्ञापन
आरपीएफ जवान सस्पेंड: महिला सिपाही पर कुर्सी से हमला

राजेंद्र नगर टर्मिनल.

राजेंद्रनगर आरपीएफ पोस्ट पर महिला सिपाही पर कुर्सी से हमला करने वाले जवान अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है. इस मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है और आरोपी की तलाश जारी है. सीसीटीवी फुटेज ने घटना की पुष्टि की है.

विज्ञापन

Patna News : राजेंद्रनगर रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट पर महिला सिपाही के साथ मारपीट कर उनका सिर फोड़ने के आरोपी आरपीएफ जवान अमित कुमार को सस्पेंड कर दिया गया है. मामले में विभागीय जांच शुरू कर दी गई है. वहीं आरोपी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जीआरपी उसकी तलाश में जुटी है.

महिला सिपाही की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

जानकारी के अनुसार, 10 जुलाई को हुई घटना के बाद आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी पंकज प्रकाश ने राजेंद्रनगर जीआरपी में आरोपी जवान अमित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आरपीएफ कमांडेंट ने बताया कि आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.

जूते का फीता बांधने के दौरान किया हमला

शिकायत के अनुसार, 10 जुलाई की रात करीब 9:50 बजे महिला सिपाही ड्यूटी पर तैनात थीं. इसी दौरान अगली शिफ्ट की क्यूआरटी ड्यूटी के लिए आरक्षी अमित कुमार वहां पहुंचे. किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि जब महिला सिपाही जूते का फीता बांधने के लिए नीचे झुकीं, तभी अमित कुमार ने पास रखी लकड़ी की कुर्सी उठाकर उनके सिर पर हमला कर दिया. हमले में उनका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा.

सीसीटीवी फुटेज में हुई घटना की पुष्टि

मामले की जांच के दौरान आरपीएफ अधिकारियों ने पोस्ट पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. जांच में महिला सिपाही के साथ मारपीट और कुर्सी से हमला किए जाने की पुष्टि हुई. घटना के बाद आरोपी जवान अपनी ड्यूटी और पोस्ट छोड़कर फरार हो गया.

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

राजेंद्रनगर जीआरपी प्रभारी दीपनारायण प्रसाद ने बताया कि आरोपी जवान की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Nitish Kumar

लेखक के बारे में

By Nitish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन