राजस्व कर्मचारियों को मिली नई जिम्मेदारी, समय पर कार्य पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

मोतिहारी के बंजरिया अंचल में राजस्व कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र का पुनर्गठन किया गया है. अब उन्हें भूमि कार्यों के अलावा आपदा प्रबंधन, अग्निकांड राहत और आरटीपीएस सेवाओं की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन

Motihari News: बंजरिया अंचल कार्यालय की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अंचलाधिकारी (सीओ) कृष्ण प्रताप सिंह ने राजस्व कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र का पुनर्गठन करते हुए नए सिरे से हल्का आवंटन किया है. इस संबंध में कार्यालय की ओर से अधिसूचना जारी कर तत्काल प्रभाव से आदेश लागू कर दिया गया है.

Banjariya News: राजस्व कर्मचारियों को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी

सीओ कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों को अब केवल भूमि संबंधी कार्यों तक सीमित नहीं रखा गया है. उन्हें आपदा प्रबंधन, अग्निकांड राहत कार्य और आरटीपीएस सेवाओं के प्रभावी संचालन की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी कर्मियों को अपने-अपने हल्के में सक्रिय रहकर समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

हल्का आवंटन की सूची जारी

जारी आदेश के अनुसार मनीष कुमार को सिसवा पूर्वी एवं सिसवा पश्चिमी, निरंजन कुमार को अजगरी एवं सेगरा, संजीव कुमार को पचरुखा पूर्वी, पश्चिमी एवं मध्य, सुरजीत कुमार को फुलवार उत्तरी एवं फुलवार दक्षिणी, विपिन बिहारी सिंह को बंजरिया एवं चैलाहां तथा आलोक कुमार को जनेरवा एवं रोहिनिया पंचायत का हल्का आवंटित किया गया है.

समयबद्ध कार्य और नियमित रिपोर्ट देने का निर्देश

सीओ ने कहा कि सभी राजस्व कर्मचारी अपने क्षेत्र में नियमित रूप से कार्य करेंगे और आपदा, अग्निकांड एवं आरटीपीएस से जुड़े कार्यों की रिपोर्ट समय-समय पर कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें: धान की रोपाई के दौरान गिरी आकाशीय बिजली, 7 महिला किसान झुलसीं; 6 का रक्सौल में इलाज


विज्ञापन
Rajnikhil Banjriya

लेखक के बारे में

By Rajnikhil Banjriya

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन