डॉक्टर बनने का सपना लेकर की मेहनत, मोतिहारी की शाएका अंजुम ने NEET में हासिल की ऑल इंडिया रैंक 4186

Author Intejarul haq|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
शायका अंजुम | Prabhat Khabar Network

शायका अंजुम

मोतिहारी की छात्रा शाएका अंजुम ने NEET UG 2026 री-एग्जाम में ऑल इंडिया रैंक 4186 हासिल कर अपने डॉक्टर बनने के सपने को पूरा किया है. उनकी इस शानदार उपलब्धि ने जिले में खुशी की लहर दौड़ा दी है.

विज्ञापन

Shaika Anjum NEET UG 2026: NEET UG 2026 री-एग्जाम के रिजल्ट में मोतिहारी के मठिया जिरात की छात्रा शाएका अंजुम ने शानदार सफलता हासिल की है. शाएका को ऑल इंडिया रैंक 4186 और ऑल इंडिया कैटेगरी रैंक 409 मिली है. उनकी सफलता से परिवार के साथ जिले में खुशी का माहौल है.

बचपन से देखा था डॉक्टर बनने का सपना

शाएका अंजुम सेवानिवृत्त शिक्षक मरहूम अब्दुल जब्बार की पोती और शाहिद अंजुम की बेटी हैं. वह शुरू से ही डॉक्टर बनने का सपना लेकर पढ़ाई और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थीं.

लगातार मेहनत के बाद NEET UG 2026 री-एग्जाम में उन्हें सफलता मिली.

माता-पिता और गुरुजनों को दिया श्रेय

शाएका ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है. रिजल्ट सामने आने के बाद परिवार और परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

शाएका को बधाई देने वालों में डॉ. मोहम्मद अंजुम परवेज, डॉ. जिया उल हक, डॉ. हारुन रशीद, डॉ. खालिद अंजुम, इंजीनियर निकहत अंजुम, आनंद कौशिक, नेजामुद्दीन अली, हबीबुर्रहमान, डॉ. अरशद कमल और जावेद अनवर समेत अन्य लोग शामिल हैं.


विज्ञापन
Intejarul Haq

लेखक के बारे में

By Intejarul Haq

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन