विराट रामायण मंदिर में दर्शन करने गया था श्रद्धालु, बाहर निकला तो गायब थी बाइक
प्रतीकात्मक तस्वीर
विराट रामायण मंदिर परिसर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की मोटरसाइकिल चोरी हो गई. छपरा से दर्शन करने आए विनय तिवारी ने अपनी बाइक मुख्य द्वार के सामने खड़ी की थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Virat Ramayan Mandir Bike Theft: चकिया-केसरिया रामजानकी पथ स्थित कैथवलिया राजपुर में निर्माणाधीन विराट रामायण मंदिर में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु की मोटरसाइकिल चोरी हो गई. श्रद्धालु मंदिर के अंदर दर्शन कर रहे थे और जब बाहर लौटे तो मुख्य द्वार के सामने खड़ी उनकी बाइक गायब थी.
छपरा से दर्शन करने आए थे विनय तिवारी
जानकारी के अनुसार, छपरा जिले के मसरख थाना क्षेत्र के कर्ण कुढरिया गांव निवासी विनय तिवारी विराट रामायण मंदिर में दर्शन करने आए थे.
उन्होंने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मंदिर के मुख्य द्वार के सामने खड़ी की और दर्शन के लिए मंदिर परिसर में चले गए.
दर्शन कर लौटे तो गायब मिली बाइक
दर्शन के बाद विनय तिवारी वापस मुख्य द्वार पर पहुंचे तो उनकी मोटरसाइकिल वहां नहीं थी. उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की और लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं मिला.
इसके बाद पीड़ित ने कल्याणपुर थाने में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.
प्राथमिकी दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच
थानाध्यक्ष विनीत कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.
पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी हुई मोटरसाइकिल का पता लगाने के साथ घटना में शामिल आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए