मोतिहारी मरीन ड्राइव पर हादसों के बाद प्रशासन अलर्ट, लगेंगे स्पीड ब्रेकर; 5 महीने में जिले में 176 मौतें

Author Intejarul haq|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी की मरीन ड्राईव

मोतिहारी में मोतीझील मरीन ड्राइव पर बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा उपाय तेज कर दिए हैं. सड़कों पर स्पीड ब्रेकर लगाने के साथ-साथ अन्य सुरक्षा इंतजामों के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

Motihari Marine Drive Road Accident: मोतीझील के किनारे बने मरीन ड्राइव पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. डीएम सौरभ सुमन यादव ने हादसों और जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए मरीन ड्राइव से होकर गुजरने वाली सड़कों पर स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डीएम ने आरसीडी मोतिहारी के कार्यपालक अभियंता को इस संबंध में कार्रवाई करने को कहा है. प्रशासन को इन सड़कों पर लगातार दुर्घटना की आशंका बने रहने की सूचनाएं मिल रही थीं.

5 महीने में 213 हादसे, 176 लोगों की गई जान

पूर्वी चंपारण में सड़क हादसों के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं. सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार, जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में जनवरी से 31 मई तक कुल 213 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गईं.

इन हादसों में 176 लोगों की मौत हुई, जबकि 98 लोग घायल हुए हैं. बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन अब सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी कर रहा है.

हादसों वाले स्थानों पर बढ़ेंगे सुरक्षा इंतजाम

जिले में दुर्घटना वाले हॉटस्पॉट को चिह्नित कर वहां सुरक्षा के अतिरिक्त इंतजाम किए जाएंगे. इन स्थानों पर रंबल स्ट्रिप, साइनेज, स्पीड कैमरा और ब्लिंकिंग लाइट लगाने की योजना है.

इसका उद्देश्य तेज रफ्तार पर नियंत्रण के साथ वाहन चालकों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में पहले ही सतर्क करना है.

एक सप्ताह में देना होगा सड़कों का फिटनेस सर्टिफिकेट

डीएम ने सभी संबंधित कार्यपालक अभियंताओं को अपने अधीन आने वाली सड़कों का सर्वे करने का निर्देश भी दिया है.

अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सड़कों की स्थिति की जांच कर फिटनेस सर्टिफिकेट देना होगा. मरीन ड्राइव पर स्पीड ब्रेकर लगाने के साथ जिले के दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा उपाय बढ़ाकर सड़क हादसों को कम करने पर प्रशासन का जोर है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन