धान रोपनी के दौरान किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत हो गई. मदन प्रसाद यादव नाम के मृतक के परिवार के लिए यह एक बड़ा सदमा है.

विज्ञापन

Motihari News: चकिया थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान रामकरण पकड़ी वार्ड संख्या 13 निवासी 45 वर्षीय मदन प्रसाद यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Chakia News: धान रोपनी के दौरान हुआ हादसा

मृतक के भतीजे सुनील यादव ने बताया कि मदन प्रसाद यादव अपने खेत में धान की रोपनी का कार्य करवा रहे थे. इसी दौरान मौसम अचानक खराब हो गया और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई. वज्रपात की चपेट में आने से उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

मजदूरों में मची अफरा-तफरी

घटना के समय खेत में मौजूद मजदूर और आसपास के लोग सहम गए. हादसे के बाद तत्काल परिजनों और ग्रामीणों को सूचना दी गई. मृतक खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और अपने पीछे दो पुत्रों का परिवार छोड़ गए हैं.

पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की. थानाध्यक्ष धर्मप्रकाश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता और मुआवजा देने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: अब अस्पतालों की लापरवाही नहीं चलेगी, मेडिकल कचरा नियम तोड़ने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन