Vishwakarma Puja 2025: जानिए क्यों हर घर और ऑफिस में मनाई जाती है विश्वकर्मा पूजा, ये रहस्य आपको चौंका देगा

Published by : Neha Kumari Updated At : 16 Sep 2025 6:00 PM

विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा

Vishwakarma Puja 2025 विश्वकर्मा पूजा हर साल आश्विन मास की संकष्टी चतुर्थी या भाद्रपद मास की कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है. इस वर्ष 17 सितंबर 2025 को विश्वकर्मा पूजा मनाई जाएगी. हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का पहला शिल्पकार और वस्तुकार माना गया है. माना जाता है कि इस दिन घर, कारखानों और दफ्तरों में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित कर पूजा करने से उनका आशीर्वाद भक्तों पर बना रहता है और जीवन में सफलता और प्रगति आती है, रुके हुए काम पूरे होते हैं. साथ ही कार्यक्षेत्र में उन्नति, सफलता और सुरक्षा मिलती है.

विज्ञापन

Vishwakarma Puja 2025: विश्वकर्मा पूजा हिंदू धर्म का एक विशेष पर्व है. विश्वकर्मा पूजा हर साल आश्विन मास की संकष्टी चतुर्थी या भाद्रपद मास की कन्या संक्रांति के दिन मनाई जाती है. इस वर्ष 17 सितंबर 2025 को विश्वकर्मा पूजा मनाई जाएगी. इस दिन भगवान विश्वकर्मा यानी ‘सृजन और निर्माण के देवता’ की पूजा-अर्चना की जाती है. भगवान विश्वकर्मा को वास्तु, यंत्र, शिल्प और तकनीकी कौशल का देवता माना जाता है. इस दिन घरों, दफ्तरों और कारखानों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से जीवन में सफलता, प्रगति और उन्नति आती है.

घरों और कार्यस्थलों में विश्वकर्मा पूजा का महत्व

मान्यता है कि इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा करने से काम और व्यवसाय में सफलता, उपकरणों और मशीनों की सुरक्षा तथा प्रगति का आशीर्वाद मिलता है. खासकर उद्योगपति, इंजीनियर, कारीगर और कार्यालय कर्मचारियों के लिए यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण होता है. माना जाता है कि इस दिन पूजा करने से काम के स्थान पर सभी मशीनें और उपकरण सुरक्षित रहते हैं और उत्पादन में वृद्धि होती है.

पूजा की विधि

सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. भगवान विश्वकर्मा की पूजा का संकल्प लें. पूजा के लिए रोली, अक्षत (चावल), फूल, नारियल, अगरबत्ती, दीपक, पान, सुपारी, फल, मिठाई और भोग तैयार रखें. भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीपक जलाकर भगवान का आवाहन करें. इसके बाद भगवान विश्वकर्मा के मंत्र या स्तुति का पाठ करें. फिर मशीनों, औजारों और अन्य कार्यसामग्री पर रोली, अक्षत और पुष्प अर्पित करें. इसके बाद भगवान को प्रसाद (मिठाई, फल और पान) अर्पित करें. पूजा के अंत में आरती करें और प्रसाद सब में बांटें.

यह भी पढ़े: Vishwakarma Ji Ki Aarti: ओम जय श्री विश्वकर्मा, प्रभु जय श्री विश्वकर्मा… विश्वकर्मा पूजा करने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये आरती

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola